IPL 2023 से पहले रियान पराग ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, उत्साहित लोगों ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी की जाहिर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 से पहले रियान पराग ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, उत्साहित लोगों ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी की जाहिर

IPL 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को रिटेन किया है।

Riyan Parag (Pic Source-Twitter)
Riyan Parag (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 से पहले रियान पराग ने घरेलू क्रिकेट में आक्रामक पारी खेल सभी को यह बता दिया है कि वो आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रियान पराग में इस समय चल रहे रणजी ट्रॉफी में 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ तमाम लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने इस मैच में कुल 28 गेंदों में 78 रन बनाए।

बता दें, रणजी ट्रॉफी में भी रियान पराग ने अभी तक कमाल की बल्लेबाजी की है। 28 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में पराग ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में वो बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

तमाम लोग रियान पराग की इस पारी की जमकर प्रशंसा कर रही है। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने इससे पहले 76 रन और 95 रन बनाए थे।

राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी को आगामी सत्र से पहले किया रिटेन

बता दें, IPL 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को रिटेन किया है। बता दें, पिछला सत्र बेहतरीन युवा खिलाड़ी के लिए इतना अच्छा नहीं रहा था और वो 17 मुकाबलों में 16.64 के औसत और 136.64 के स्ट्राइक रेट से 183 रन ही बना पाए। यही नहीं उन्होंने 59 के औसत और 14.75 की इकोनामी से 1 विकेट ही अपने नाम किया था।

इस साल हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने सात मुकाबलों में 253 रन बनाए। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में रियान पराग ने 9 पारियों में 69 की औसत से 552 रन जड़े। इसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक भी मौजूद है।

यही नहीं उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से 10 विकेट भी हासिल किए जिसकी वजह से आसाम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाई। तमाम लोग और राजस्थान फ्रेंचाइजी यही दुआ कर रही होगी कि रियान पराग इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में अपने इसी फॉर्म को जारी रखें और टीम को एक और ट्रॉफी जिताएं।

रियान पराग की बेहतरीन पारी के बाद तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

close whatsapp