ऋषभ पंत की हेल्थ अपडेट लेने लिए अब फैंस ने BCCI के मुख्यालय में कॉल पर कॉल करना शुरू कर दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत की हेल्थ अपडेट लेने लिए अब फैंस ने BCCI के मुख्यालय में कॉल पर कॉल करना शुरू कर दिया

ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई या दिल्ली के एक अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है।

Rishabh Pant and Jay Shah (Image Source: Twitter)
Rishabh Pant and Jay Shah (Image Source: Twitter)

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय 30 दिसंबर की सुबह हुई एक भयावह कार दुर्घटना के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती है। यह घातक हादसा दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हुआ, जिसके बाद पंत को शुरूआती इलाज के लिए रूड़की के अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन फिलहाल उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। इस बीच, इस हादसे के बाद ऋषभ पंत की खैरियत जानने के लिए सभी बेताब है, हालांकि मैक्स हॉस्पिटल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेटर की स्थिति पर अपडेट दे दी है, लेकिन फैंस का दिल मान नहीं रहा है।

ऋषभ पंत के लिए चिंतित फैंस ने BCCI के मुख्यालय में फोन कर ली अपडेट

कथित तौर पर, पूरे भारत के प्रशंसक ऋषभ पंत की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए मुंबई में स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में बार-बार फोन कर रहे हैं। बीसीसीआई के मुख्यालय में फोन करने वाले प्रशंसकों में से कुछ ने उस अस्पताल के बारे में पूछताछ की जहां ऋषभ पंत को भर्ती कराया गया है, जबकि कई प्रशंसक स्टार क्रिकेटर की चोटों की गंभीरता को जानने के लिए फोन कर रहे हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि बीसीसीआई के मुख्यालय में प्रशंसकों के एक बड़े ग्रुप ने एंट्री की, जो यह जानना चाहते था कि क्या युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में भाग ले पाएंगे या नहीं। जिससे पता चलता है कि पंत के फैंस उन्हें लेकर कितने चिंतित है और उनसे कितना प्यार करते हैं।

इस बीच, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कथित तौर पर ऋषभ पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा, भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों ने भी पंत के परिवार और उनके मैनेजर से संपर्क कर उनका हालचाल पूछा। वहीं दूसरी ओर, कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई या दिल्ली के एक अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है, जैसे ही जारी ट्रीटमेंट से सकारात्मक परिणाम नजर आते हैं।

close whatsapp