2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी ही BCCI ने चुन लिए अपने 20 खिलाड़ी, खत्म होगा 10 साल का इंतजार! - क्रिकट्रैकर हिंदी

2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी ही BCCI ने चुन लिए अपने 20 खिलाड़ी, खत्म होगा 10 साल का इंतजार!

भारत में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन किया जाएगा।

BCCi and Team India (Image Credit- Twitter)
BCCi and Team India (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत में इस साल के अंत में होने वाले वनडे  विश्व कप के लिए 20 खिलाड़ियों की लिस्ट को तैयार कर लिया है। रविवार को बोर्ड की रिव्यू मीटिंग में इस बड़े ICC टूर्नामेंट के लिए संतुलित 15 सदस्यीय टीम को चुनने का फैसला किया गया है।

मीटिंग में आए फैसले के मुताबिक इन्हीं 20 खिलाड़ियों को पूरे साल वनडे क्रिकेट में रोटेट किया जाएगा और इसी में से एक फाइनल स्क्वॉड तैयार होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो  बीसीसीआई ने आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला किया और 20 खिलाड़ियों को चुन लिया है जो टीम इंडिया के वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा हैं। हालांकि, अभी इन खिलाड़ियों के नाम जारी नहीं किए गए हैं लेकिन जल्द ही उनके नाम भी सामने आ सकते हैं।

रिव्यू मीटिंग में कई मुद्दों पर हुई बात- बीसीसीआई अधिकारी

क्रिकबज के हवाले से बीसीसीआई के एक अधिकारी जो इस मीटिंग में मौजूद थे उन्होंने कहा कि, “यह एक बहुत ही रचनात्मक और उपयोगी मीटिंग थी जहां हमने पिछले प्रदर्शन की समीक्षा की और विश्व कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) सहित कुछ बड़े टूर्नामेंट के लिए योजना बनाई। हम पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देंगे लेकिन इस वजह से आईपीएल को कमजोर नहीं होने देंगे।”

सूत्र ने आगे कहा कि, “बैठक के दौरान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के रोडमैप के साथ-साथ खिलाड़ियों की उपलब्धता, वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस मापदंडों के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आपको बता दें कि पहला बार भारत पूरे वर्ल्ड कप की मेजबानी अकेले करेगा।”

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 और एशिया कप 2022 में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद, मैनेजमेंट ने इस साल मेगा इवेंट और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए योजनाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने विश्लेषण किया है और कहा है कि हाई फिटनेस स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए ‘यो-यो’ और ‘डेक्सा’ टेस्ट अनिवार्य रूप से चयन का हिस्सा होंगे।

close whatsapp