अंपायर ने नहीं दी वाइड गेंद, तो दीपक हुड्डा ने कैमरे पर बोल दिया इतना गंदा शब्द!
टीम इंडिया की बल्लेबाजी का एक वीडियो हुआ काफी वायरल।
अद्यतन - जनवरी 4, 2023 10:25 पूर्वाह्न

टीम इंडिया ने श्रीलंका को हरा के साल 2023 में जीत के साथ आगाज किया है, वहीं टीम इंडिया के लिए इस जीत में दीपक हुड्डा और शिवम मावी का सबसे बड़ा हाथ रहा। भले ही टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया हो, लेकिन इस दौरान दीपक हुड्डा की एक हरकत ने काफी सुर्खियां बटोरी और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दीपक हुड्डा ने खेली कमाल पारी
लंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन बाद में दीपक हुड्डा का बल्ला जमकर चला और इस खिलाड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 41 रन बनाए। इस दौरान दीपक के बल्ले से कमाल के शॉट्स भी देखने को मिले।
अंपायर को कुछ नहीं समझते दीपक हुड्डा तो!
*टीम इंडिया की बल्लेबाजी का एक वीडियो हुआ काफी वायरल।
*18वें ओवर का है वीडियो, अंपायर से बहस कर रहे थे हुड्डा।
*वाइड गेंद ना देने पर दीपक हुड्डा ने की अंपायर से बहस।
*इस दौरान अंपायर को अपशब्द बोलते हुए नजर आए हुड्डा।
दीपक हुड्डा ने अंपायर पर कुछ इस तरह निकाला अपना गुस्सा
https://twitter.com/Mahesh__302/status/1610295670229078027?t=jvMW-kEZoxRUjylJE8VVYA&s=19
टीम इंडिया की जीत के बाद के नजारे
शिवम मावी याद रखेंगे अपने शानदार डेब्यू को
कल टीम इंडिया से टी-20 प्रारूप में शिवम मावी और शुभमन गिल ने डेब्यू किया था, वहीं मावी ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। लेकिन गिल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और वो बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए।