ऋषभ पंत को आज देहरादून से मुंबई किया जाएगा शिफ्ट, इलाज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत को आज देहरादून से मुंबई किया जाएगा शिफ्ट, इलाज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे।

Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)
Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलर आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम सुंदर ने कहा है कि, भारत के क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए बुधवार को मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि, ऋषभ पंत 30 दिसंबर को एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। इसके बाद से अब तक उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था।

पंत को भेजा जा सकता है लंदन या अमेरिका

श्याम सुंदर ने कहा कि, “ऋषभ को उनकी लिगामेंट चोटों के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है और वहीं उनके आगे के इलाज को लेकर भी फैसला किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस इलाज के दौरान उनका देखरेख बीसीसीआई के जाने माने खेल आर्थोपेडिक डॉ दिनशॉ पारदीवाला करेंगे। अगर उनकी सर्जरी करवाने की बात होती है तो, इसके लिए उन्हें लंदन या अमेरिका भेजा जा सकता है।”

आपको बता दें कि, इससे पहले भी बीसीसीआई के अधिकारियों ने मैक्स के डॉक्टरों से इसे लेकर बात की थी कि वह उनके घुटनों में हुई लिगामेंट इंजरी को लेकर कोई इलाज न करे, क्योंकि बीसीसीआई उनके इंजरी का इलाज अपने डॉक्टरों से करवाना चाह रहे थे और इसी वजह से अब पंत को मुंबई भेजने का फैसला लिया गया है।

पंत के साथ हुआ था भयानक हादसा

गौरतलब है कि,  ऋषभ पंत के साथ ये हादसा 30 दिसंबर की सुबह 5 बजे हुआ। झपकी आने के कारण ऋषभ कार से नियंत्रण खो बैठे और उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। एक्सीडेंट के तुरंत बाद ऋषभ की गाड़ी ने आग पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत ही पंत को नजदीकी सक्षम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस एक्सीडेंट में ऋषभ पंत को घुटनों के अलावा सिर और कलाई में भी चोटें आई थी। डॉक्टरों की मानें तो ऋषभ काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। इससे पहले भी श्याम सुंदर ने पंत को लेकर अपडेट देते हुए कहा था कि, पंत का उत्साह काफी अच्छा है और इलाज से उन पर अच्छा असर हो रहा है

close whatsapp