IND v SL: श्रीलंका के खिलाफ धागा खोल पारी के बाद अक्षर पटेल ने बताया अपना स्पेशल प्लान
अक्षर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 31 गेंदों में 65 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
अद्यतन - जनवरी 6, 2023 3:10 अपराह्न

भारत और श्रीलंका के बीच कल 5 जनवरी को एमसीए पुणे स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में मेहमान टीम ने मेजबान भारत को 16 रनों से हराकर टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था तो वहीं जब भारत बल्लेबाजी करने उतरी तो 57 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद लग रहा था कि ये मैच टीम इंडिया नहीं जीत पाएगी।
मैच को अंत तक लेकर गए अक्षर
लेकिन ऑलाराउंडर अक्षर पटेल और नंबर वन टी-20 बैट्समैन सूर्यकुमार यादव मैच को डीप लेकर गए। सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर 16वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर अक्षर पटेल अंत तक डटे रहे, बता दें कि टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी।
लेकिन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर बड़ा शाॅट मारने के चक्कर में आउट हो गए। बता दें उन्होंने मैच में अपने टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ
पारी खेलते हुए 31 गेंदों 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन जोड़े। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और श्रीलंका इस मैच को 16 रनों से जीत गई।
तो वहीं मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अक्षर पटेल का एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वह अपने मैडन हाफ सेंचुरी और मैच के उस समय क्या सोच रहे थे, उस पर बात कर रहे हैं।
इंटेट पाॅजिटिव था- अक्षर
वीडियो के अनुसार अक्षर पटेल ने कहा, मेरा यही अप्रोच था कि हम इंटेट दिखाएंगे और मुझे सूर्या भाई ने भी यही बात कही। ओवर में अगर 10-12 रन भी आते हैं तो कुछ हो सकता है, और आखिर में अगर हमारा एक या दो ओवर बड़ा गया, तो कुछ भी हो सकता है।
बस यही अप्रोच था और इसी इंटेट के साथ खेल रहा था। इसके बाद मेरे एक दो शाॅट लगने लगे, तो जब 14वें ओवर में हसरंगा गेंदबाजी करने आया तो मैं ये नहीं सोच रहा था कि मैं इसे यहां मार दूंगा या वहां मार दूंगा। मैं बस गेंद की लाइन को खेल रहा था।
देंखे वीडियो
🗣️🗣️ @akshar2026 talks about his valiant quick-fire maiden T20I fifty, those 3 sixes off Hasaranga & shares a special message for #TeamIndia fans ahead of the #INDvSL T20I series decider in Rajkot 👌🏻👌🏻 pic.twitter.com/IwhnVHkEvk
— BCCI (@BCCI) January 6, 2023