IND vs SL: संजय बांगड़ का भी यही मानना, सूर्यकुमार यादव सच में है दुनिया के नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: संजय बांगड़ का भी यही मानना, सूर्यकुमार यादव सच में है दुनिया के नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज

तमाम भारतवासी इस बात से काफी खुश हैं कि सूर्यकुमार यादव जैसा शानदार खिलाड़ी भारतीय टीम में मौजूद है: संजय बांगड़

Sanjay Bangar and Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)
Sanjay Bangar and Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले के बाद संजय बांगड़ ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है। बता दें, भारतीय बल्लेबाज ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 112 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।

उनकी इस बल्लेबाजी की वजह से भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। जवाब में मेजबान ने श्रीलंका को 137 रन पर ऑलआउट कर दिया और यह मैच 91 रन से अपने नाम किया। तमाम लोग यादव की इस पारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

मुकाबले के बाद स्टार स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान संजय बांगड़ ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास मैदान में सभी जगह रन बनाने की क्षमता है। बांगड़ ने कहा कि, ‘अगर आपको सूर्य नमस्कार करना है तो यह 12 चीजें समझ लीजिए। अगर आप 360 डिग्री क्रिकेट मैदान को 12 से विभाजित करते हैं तो वो हर जगह आपको रन मारेंगे। चाहे वो फाइन लेग हो या कवर या पॉइंट वो अपने शॉट्स हर जगह खेलते हैं।’

तमाम भारतवासी इस बात से खुश हैं कि सूर्यकुमार यादव भारतीय कैंप में है: संजय बांगड़

संजय बांगड़ ने आगे कहा कि, ‘तमाम भारतवासी इस बात से काफी खुश हैं कि सूर्यकुमार यादव जैसा शानदार खिलाड़ी भारतीय टीम में मौजूद है। क्योंकि वो इस पीढ़ी के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं, खासतौर पर टी-20 प्रारूप में।

सूर्यकुमार यादव अपने खेल को काफी अच्छी तरह के समझ चुके हैं, उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी रन बनाने के बाद आज भारतीय टीम के लिए इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें काफी समय लग गया भारतीय कैप पाने में और यह पारी इसका उदाहरण है।

पहले दो मुकाबलों में टॉप ऑर्डर ने इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। आज उन्हें उनका पूरा साथ मिला। जब स्कोर 50 से 55 के बीच था तब उन्होंने पहली 6 गेंदों में चौके मारने को देखा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सभी गेंद पर कड़ा प्रहार किया।’

close whatsapp