IND v SL 1st ODI: रोहित शर्मा के इस एक फैसले से काफी नाराज हैं वेंकटेश प्रसाद
रोहित शर्मा ने कहा है कि भारतीय मैनेजमेंट इशान किशन की जगह शुभमन गिल को फेयर मौका देना चाहता है।
अद्यतन - Jan 10, 2023 1:20 pm

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद रोहित शर्मा के उस फैसले के नाराज हैं, जब उन्होंने भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में इशान किशन की बजाए शुभमन गिल को मैच में खिलाने की घोषणा की थी।
बता दें कि वेंकटेश प्रसाद जिन्होंने हाल में ही टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर पद के लिए आवेदन किया था, उन्होंने कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के साथ नाइंसाफी होगी। प्रसाद ने कहा कि चिटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक बनाने के बाद उन्हें बैक करते हुए खेलने का मौका मिलना चाहिए था।
इशान किशन के समर्थन में उतरे वेंकटेश प्रसाद
बता दें कि क्रिकट्रैकर के एक ट्वीट का जवाब देते हुए वेंकटेश प्रसाद ने एक कमेंट किया है। प्रसाद ने लिखा, सही से सोचिए, एक ऐसे खिलाड़ी को मौका देना होता है जिसने पहले दो मैच और सीरीज हारने के बाद दोहरा शतक बनाया हो। गिल के लिए दुनिया में काफी समय है लेकिन आप दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी को ड्राॅप नहीं कर सकते।
Think fair would have been to give chance to a man who scored a double hundred in India’s last ODI, and in a series where India lost two games and the series.
Have all the time in the world for Gill, but no way you drop a player for scoring a double ton. https://t.co/LbzKKH8ynw— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) January 9, 2023
शुभमन गिल को फेयर मौका मिलना चाहिए- रोहित शर्मा
बता दें कि गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। जहां तक दोनों खिलाड़ियों ने ओपनिंग करते हुए प्रदर्शन किया है, उसको मद्देनजर रखते हुए शुभमन गिल को फेयर मौका देना सही होगा।
रोहित ने आगे कहा, गिल ने पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उसने काफी रन भी बनाए हैं। इसके अलावा मैं इशान से कुछ नहीं छीन रहा हूं, वह हमारे लिए काफी शानदार रहे हैं और उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया है। मुझे पता है कि इसके मायने क्या हैं।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।