गौतम गंभीर ने फिर से विराट पर साधा निशाना, बांग्लादेश के खिलाफ हार के लिए कोहली को बता रहे हैं जिम्मेदार - क्रिकट्रैकर हिंदी

गौतम गंभीर ने फिर से विराट पर साधा निशाना, बांग्लादेश के खिलाफ हार के लिए कोहली को बता रहे हैं जिम्मेदार

18 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली को टीम इंडिया में जगह मिली है। 

Gautam Gambhir and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Gautam Gambhir and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज मे श्रीलंका का सामना कर रही है। इस समय मेन इन ब्लू सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए हैं। तो वहीं अब भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच कल 15 जनवरी को ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा। 

लेकिन वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार 13 जनवरी की देर रात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली को शामिल किया गया है। लेकिन इससे पहले गौतम गंभीर, कोहली को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं।

गंभीर ने विराट को लेकर फिर दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच के दौरान पारी ब्रेक के दौरान साथी पैनलिस्ट और पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के साथ बात-चीत में गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ अपनी आखिरी वनडे सीरीज हार गया था। हम इसके बारे में भूल गए हैं।

गंभीर ने कोहली को लेकर आगे कहा, हां, व्यक्तिगत प्रतिभा महत्वपूर्ण है, व्यक्तिगत शतक महत्वपूर्ण हैं। जब आपके रिकॉर्ड की बात आती है तो यह बहुत अच्छा लगता है कि आपने अपने 50 शतक या 100 शतक बनाए, लेकिन बांग्लादेश में जो हुआ उसे आपको कभी नहीं भूलना चाहिए। क्योंकि यह एक बहुत बड़ी सीख है।

गंभीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, भारत अपनी पूरी ताकत के साथ बांग्लादेश में बांग्लादेश के खिलाफ हारा था। मुझे लगता है कि हमें इस सीरीज पर ध्यान देने के बजाए उस स्थिति से आगे बढ़ना चाहिए। पिछले समय क्या हुआ है उसे भुलाया नहीं जाना चाहिए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक

close whatsapp