न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले रायपुर में कोहली की विराट पेंटिंग ने इंटरनेट पर मचाया धमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले रायपुर में कोहली की विराट पेंटिंग ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।

Virat Kohli's carze in Raipur (Image Source: Twitter)
Virat Kohli’s carze in Raipur (Image Source: Twitter)

भारत 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 12 रनों से मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर चूका है, और अब वे इस घरेलू सीरीज में अपना दबदबा जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया यह घरेलू सीरीज जीतने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगी। इस बीच, भारत के मेगास्टार विराट कोहली के लिए उनके फैंस के प्यार किसी से छुपा नहीं है, और ऐसा ही एक नजारा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले रायपुर में देखने को मिला।

रायपुर में विराट कोहली का हुआ जोरदार स्वागत

दरअसल, भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले विराट कोहली का रायपुर में जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए रायपुर पहुंच चुकी है और इस दौरान कोहली का शहर में प्रशंसकों ने खास स्वागत किया।

इस समय ट्विटर पर वायरल हो रही एक तस्वीर में रायपुर के क्रिकेट प्रशंसकों ने पूर्व भारतीय कप्तान की एक विशाल पेंटिंग तैयार की है, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। रायपुर की एक सड़क पर की गई आकर्षक पेंटिंग में भारत के दिग्गज बल्लेबाज को अपनी बाहों को फैलाते हुए और खुशी में जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।

एक ट्विटर यूजर ने इस आकर्षक पेंटिंग की एक तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा: “कोहली के लिए सजी रायपुर की सड़क, वर्ल्ड क्रिकेट के बादशाह’।”

यहां देखिए वायरल पोस्ट –

यहां देखिए न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

close whatsapp