IND vs NZ: हार्दिक पांड्या ने डेवोन कॉनवे का पकड़ा करिश्माई कैच, खुद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी रह गए दंग
दूसरे वनडे में मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया।
अद्यतन - जनवरी 21, 2023 3:17 अपराह्न

इस समय रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच काफी शानदार रहा था। हालांकि भारत ने इस मैच को 12 रन से अपने नाम किया था।
तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। दूसरे वनडे की बात की जाए तो मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किए हैं। भारत का यह फैसला काफी सही साबित हुआ और अभी तक मेजबान ने न्यूजीलैंड के ऊपर काफी दबाव बना रखा है। अभी तक टीम के सभी गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी करते होगे न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है।
न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज फिन एलेन बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार हुए। इसके बाद हेनरी निकोल्स 2 रन बनाकर सिराज को अपना विकेट गंवा बैठे। डेरिल मिचेल भी 1 रन बनाकर शमी का शिकार हुए। 9 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई थी।
तमाम न्यूजीलैंड प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बड़ी पारी खेल अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकालेंगे लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ऐसा होने नहीं दिया। हार्दिक पांड्या ने अपनी ही गेंदबाजी पर डेवोन कॉनवे का बेहतरीन कैच पकड़कर उनको पवेलियन की राह दिखाई।
यह रही वीडियो:
— Vaishnavi Iyer (@Vaishnaviiyer14) January 21, 2023
पारी का 10वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या ने गुड लेंथ पर एक बेहतरीन गेंद फेंकी जिस पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने शानदार शॉट खेला। हालांकि हार्दिक पांड्या ने तुरंत अपनी ओर आती हुई गेंद को एक हाथ से पकड़ा। खुद डेवोन कॉनवे भी इस कैच को देखकर हैरान रह गए। तमाम भारतीय खिलाड़ी भी तुरंत हार्दिक पांड्या के पास आकर उन्हें शाबाशी देने लगे।
दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड इस समय काफी खराब स्थिति में है और अगर उन्हें सीरीज में बने रहना है तो यह मैच जीतना उनके लिए बेहद जरूरी है।
दूसरे वनडे के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड:
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर