IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया की सुरक्षा में भारी चूक, इस बार बीच पिच पर आया फैन चिपका हिटमैन से
भारत ने कीवी टीम को शानदार गेंदबाजी के दम पर 108 रनों पर समेट दिया है।
अद्यतन - जनवरी 21, 2023 6:20 अपराह्न

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कीवी टीम को 108 रनों पर ऑलआउट कर दिया है।
हालांकि जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड से मिले इस छोटे से टारगेट का पीछे करने उतरी तो उसकी पारी के 10वें ओवर में एक अजीब घटना देखने को मिली। बता दें कि बीच मैदान पर एक फैन रोहित शर्मा से मिलने पिच के बीचों-बीच जा पहुंचा। तो वहीं लाइव मैच के दौरान घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देंखे वायरल वीडियो
https://twitter.com/Drink_Cricket/status/1616772593641742337?t=KJDTHyiYWsT2YxUa61R5xw&s=19
वहीं खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। न्यूजीलैंड से मिले 109 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 14 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 72 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 20 और रोहित शर्मा 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड-
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान व विकेटकीपर ), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर।