हमेशा टीम इंडिया का मजाक उड़ाने वाले माइकल वॉन आज अचानक से भारतीय टीम की तारीफ कैसे करने लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

हमेशा टीम इंडिया का मजाक उड़ाने वाले माइकल वॉन आज अचानक से भारतीय टीम की तारीफ कैसे करने लगे

जहां एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए वहीं दूसरी ओर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 78 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए।

India Team and Michael Vaughan (Pic Source-Twitter)
India Team and Michael Vaughan (Pic Source-Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में इस समय तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेल भारतीय टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 26.1 ओवर में 212 रन की शानदार साझेदारी की।

जहां एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए वहीं दूसरी ओर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 78 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 385 रन जड़े। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को इन दोनों ही बल्लेबाजों की बल्लेबाजी काफी शानदार लगी। बता दें, रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में अपना 30वां अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक जड़ा।

इससे पहले रोहित शर्मा ने अपना आखिरी वनडे शतक 3 साल पहले जड़ा था। वहीं गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया था।

भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 को जीतने की प्रबल दावेदार है: माइकल वॉन

माइकल वॉन ने ट्वीट किया कि, ‘भारत आखिर वनडे क्रिकेट को आक्रामक तरीके से खेल रहा है और वो इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को जीतने का प्रबल दावेदार है। #INDvsNZ’

जैसे ही माइकल वॉन ने यह ट्वीट अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया वैसे ही एक फैन ने इसका जवाब दिया कि, ‘ जैसे ही आप ने यह ट्वीट किया वैसे ही भारत ने अपने 4 विकेट गंवा दिए।’

गिल के अलावा विराट कोहली ने इस मुकाबले में 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या ने 38 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन की बहुमूल्य पारी खेली। भारत ने इस वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों को जीतकर 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। इस तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

close whatsapp