बाबर आजम ने वनडे खिलाड़ी ऑफ द ईयर अवार्ड किया अपने नाम, फैंस ने विराट कोहली को जमकर किया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर आजम ने वनडे खिलाड़ी ऑफ द ईयर अवार्ड किया अपने नाम, फैंस ने विराट कोहली को जमकर किया ट्रोल

आज यानी 26 जनवरी को पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम ने लगातार दूसरी बार ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किया।

Virat Kohli and Babar Azam. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
Virat Kohli and Babar Azam. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

आज यानी 26 जनवरी को पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम ने लगातार दूसरी बार ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किया। बता दें, बाबर ने 9 पारियों में 84.87 के औसत से 679 रन बनाए। इसमें तीन शतक भी मौजूद है। यही नहीं एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं दूसरी ओर भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए। पिछले कुछ समय से विराट कोहली का फॉर्म काफी शानदार रहा है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने भारतीय टीम की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी की।

दोनों खिलाड़ियों के काफी फैंस हैं । तमाम प्रशंसक भी इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हैं। खुद विराट कोहली और बाबर आजम को एक दूसरे की प्रशंसा करते हुए देखा जाता है। हालांकि कुछ प्रशंसक ऐसे भी हैं जिन्होंने बाबर आजम के ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड को जीतने के बाद विराट कोहली को जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने ट्वीट किया कि कोहली ने ‘ICC अंपायर ऑफ द ईयर’ अवार्ड जीता हैं।’

दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के भारत और पाकिस्तान मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने अंपायर से ‘नो बॉल’ को लेकर सवाल पूछा था जिस पर तमाम लोगों का यह कहना था कि भारतीय बल्लेबाज ने अंपायर के ऊपर दबाव बनाया और इसी वजह से भारत इस मुकाबले को जीत पाई।

https://twitter.com/Cricketlab7562/status/1618561941538234368?s=20&t=lbIKy26kMSroR5vezc1pzA

विराट कोहली ने की बाबर आजम की जमकर तारीफ

ऐसा हमेशा देखा गया है कि विराट कोहली बाबर आजम का साथ दे रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज भी भारतीय खिलाड़ी को लेकर बातचीत करते रहते हैं।

भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी कप्तान को लेकर कहा कि, ‘बाबर आजम बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। मेरी उनके साथ हमेशा अच्छी बातचीत होती रहती है। वो मेरे से काफी छोटे हैं लेकिन हम दोनों एक दूसरे को हमेशा सम्मान देते हैं। वो जब भी मुझसे मिलते हैं हमेशा अच्छी तरह से बात करते हैं।

2019 वर्ल्ड कप के मुकाबले के बाद भी उन्होंने मेरे से बात की। मैंने हमेशा कहा है कि वो सीखने के लिए हमेशा सबसे आगे रहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि तीनों ही प्रारूपों में वो आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे। बाबर बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी हैं।’

close whatsapp