कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर चढ़ा पठान का बुखार मजेदार, शेयर की मजेदार रील - क्रिकट्रैकर हिंदी

कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर चढ़ा पठान का बुखार मजेदार, शेयर की मजेदार रील

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में एक्शन में नजर आएंगे डेविड वाॅर्नर।

David Warner (Image Credit- Twitter)
David Warner (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले सीनियर व अनुभवी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपनी कोई ना कोई वीडियो व फोटो पोस्ट करते रहते हैं।

तो वहीं अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान की रिलीज हुई नई फिल्म पठान की एक वीडियो पोस्ट की है। बता दें कि इस वीडियो में डेविड वाॅर्नर एक दम शाहरुख खान की तरह लग रहे है तो वहीं वाॅर्नर की इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

बता दें कि डेविड वाॅर्नर की इस वीडियो पर बाॅस ऑफ बाली नाम के यूजर ने कमेंट किया ‘ऑस्कर नाॅमिनेशन इनकमिंग’ तो वहीं दूसरी तरफ वैभव चिलुका नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा ‘डेविड खान’। एक और यूजर ने लिखा कि आप एक इंडियन हीरो हैं वाॅर्नर भाई, टाॅलीवुड आपका स्वागत करता है।

देंखे डेविड वाॅर्नर की वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

वाॅर्नर बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में एक्शन में नजर आएंगे 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ये विस्फोटक बल्लेबाज अब 9 फरवरी से शुरू हो रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में खेलते हुए नजर आएगा। साथ ही आपको बता दें कि जारी बिग बैश लीग में डेविड वाॅर्नर की टीम सिडनी थंडर 27 जनवरी को ब्रिसबेन हीट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

इसके अलावा आपको 36 साल के डेविड वाॅर्नर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो वह अब तक कंगारू टीम के लिए 101 टेस्ट, 141 वनडे व 99 टी-20 मैच खेल चुके हैं। बता दें कि टेस्ट में वाॅर्नर ने 8132, वनडे में 6007 और टी-20 क्रिकेट में 2894 रन बनाए हैं। इसके अलावा टेस्ट में 25, वनडे में 19 और टी-20 में वाॅर्नर के नाम 1 शतक दर्ज है।

close whatsapp