वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले भारतीय अंडर 19 महिला टीम से मिले नीरज चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले भारतीय अंडर 19 महिला टीम से मिले नीरज चोपड़ा

अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच आज यानी 29 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच में खेला जाएगा।

Neeraj Chopra with Indian Under 19 Women Team (Pic Source-Twitter)
Neeraj Chopra with Indian Under 19 Women Team (Pic Source-Twitter)

अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच आज यानी 29 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच में खेला जाएगा। बता दें, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 3 रन से मात दी थी जबकि इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा था। भारत की शानदार जीत के बाद इंग्लैंड ने भी रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। ये जबरदस्त फाइनल दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित होगा।

दोनों टीमें इस बेहतरीन फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फाइनल मुकाबले से पहले ओलिंपिक स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा ने भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अपने जीवन से संबंधित चीजों के बारे में बताया।

बता दें, नीरज चोपड़ा भाला फेंक (Javelin Throw) के खिलाड़ी हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। नीरज चोपड़ा ने भारतीय महिला अंडर-19 टीम के साथ मुलाकात की और उन्हें फाइनल मुकाबले से पहले प्रोत्साहित किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा की यह वीडियो:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नीरज चोपड़ा की भारतीय महिला अंडर-19 टीम के साथ हुई मुलाकात का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा भारतीय महिला अंडर-19 टीम को संदेश दे रहे हैं।

नीरज चोपड़ा ने भारतीय महिला अंडर-19 टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, ‘बिना किसी दबाव के आप इस फाइनल मुकाबले को खेलें। अगर आप अभी दबाव लेंगे तो आगे आपको काफी परेशानी होगी। अब बस अपना शत-प्रतिशत दें और कुछ भी ना सोचें। मैंने भी जब खेलना शुरू किया था तो मैं भी बहुत ही समान्य परिवार से ही था। आप सबको पूरा देश देख रहा है और आप उन सबको इस शानदार टूर्नामेंट को जीतकर खुश करें।

आप सब ने इतनी मेहनत की है और आज आप फाइनल तक पहुंचे हैं, बस अब एक मैच और जीतना है। ज्यादा दबाव ना लें। आप खुद देखिए हमारा देश कितना बड़ा है और उसके बावजूद आज आप लोग यहां पर अपनी टीम की ओर से खेल रहे हैं। आप सबको अपने तिरंगे के लिए खेलना है और हम सब आपके साथ हैं।’

इसके साथ भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने नीरज चोपड़ा के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई।

close whatsapp