सच में धोनी की बराबरी कोई नहीं कर सकता, युवा खिलाड़ियों को कितने प्यार से सिखाते हैं!
इन दिनों रांची में मौजूद है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी।
अद्यतन - Feb 1, 2023 3:43 pm

फैन्स के बीच आज भी धोनी का क्रेज वैसा का वैसा ही है, माही की एक झलक पाने के लिए फैन्स कुछ भी करने को तैयार हैं। वहीं दूसरी कैप्टन कूल किसी फैन को निराश नहीं करते हैं, साथ ही वो युवा खिलाड़ियों को भी काफी कुछ सिखाते हैं। ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला था, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
फिर से CSK की कप्तानी करेंगे धोनी
जी हां, मार्च के आखिर में IPL 2023 का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर हर कोई उत्साहित है। दूसरी ओर एक बार फिर से धोनी CSK टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, खबरें ये भी हैं कि माही का बतौर खिलाड़ी ये आखिरी IPL सीजन होने वाला है।
धोनी कितने साधारण खिलाड़ी हैं भाई अभी भी!
*इन दिनों रांची में मौजूद है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी।
*जहां कैप्टन कूल जमकर कर रहे हैं IPL 2023 की तैयारी।
*इसी दौरान रांची स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों से मिले माही।
*काफी देर तक धोनी ने दी उनको टिप्स, अब वीडियो आया सामने।
सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है धोनी का ये वीडियो
कुछ समय पहले टीम इंडिया का मैच देखने पहुंचे थे कैप्टन कूल
जी हां, हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में मैच खेला था, जिसे देखने माही अपने परिवार के साथ पहुंचे थे और टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर उनका एक स्पेशल वीडियो भी शेयर किया गया था।