सर जडेजा का पुराना प्रदर्शन दिखाकर BCCI डरा रहा है ऑस्ट्रेलिया टीम को? - क्रिकट्रैकर हिंदी

सर जडेजा का पुराना प्रदर्शन दिखाकर BCCI डरा रहा है ऑस्ट्रेलिया टीम को?

आज के दिन टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया है शेयर।

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)
Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

9 तारीख से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है, जहां इस सीरीज से लंबे समय बाद सर जडेजा टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। साथ ही ये ऑलराउंडर खिलाड़ी अपनी वापसी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है, तो दूसरी ओर अब जडेजा के जरिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को डराने की कोशिश की जा रही है।

सर जडेजा को क्या हुआ था?

एशिय कप 2022 का आयोजन यूएई में हुआ था, इसी दौरान सर जडेजा के घुटने में चोट लगी थी और इसके बाद से ही वो क्रिकेट से दूर हो गए थे। हाल ही में रणजी ट्रॉफी का एक मैच खेलकर इस खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस को साबित किया था और टीम इंडिया में वापसी की थी।

अपनी वापसी को लेकर ऑलराउंडर ने काफी कुछ बोला है

वहीं दूसरी ओर जडेजा ने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर हाल ही में बयान दिया था, जिसमें उन्होंने टीम से 5 महीने के लिए दूर होने का दर्द बताया था और वापसी पर उत्साह जताया था।

हाल ही में उनका ये वीडियो किया गया था टीम के इंस्टा पर शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जडेजा के जरिए अब ऑस्ट्रेलिया टीम को खौफ में डाला जा रहा है

*आज के दिन टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया है शेयर।
*इस पोस्ट में सर जडेजा की टीम इंडिया से खेलते हुए 2 पुरानी तस्वीरें हैं।
*तस्वीरें साल 2107 की है, जब जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट लिए थे।
*इस पोस्ट के जरिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर मानसिक दबाव बना रही है।

टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर जडेजा को लेकर किया गया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp