जडेजा ने भारत को मैच तो जिता दिया पर मैच में कर दी ये ओच्छी हरकत, लगा मैच फीस का 25% प्रतिशत जुर्माना
नागपुर टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के चलते जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है।
अद्यतन - Feb 11, 2023 4:14 pm

बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवींद्र जडेजा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत, पारी और 132 रनों से जीत दर्ज कर ली है। साथ जडेजा पर मैच के दौरान एक हरकत के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।
तो ये है मामला
बता दें कि नागपुर टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट नियम 2.20 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है। गौरतलब है कि यह घटना मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी के 46वें ओवर में देखने को मिली है।
बता दें कि इस दौरान जडेजा अपनी इंडेक्स फिंगर पर पेन रिलीफ सूथिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे, जिसकी वजह से रवींद्र जडेजा को खेल भावना के खिलाफ पाया गया और इसके लिए उन्हें दंडित किया गया व जडेजा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।
दूसरी तरफ भले ही जडेजा पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया हो पर चोट से करीब पांच महीने बाद वापसी कर रहे उनके बेहतरीन प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट लेने के अलावा जडेजा ने 70 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली। साथ ही इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच:
बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एक दम गलत साबित हुआ। भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के दम ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी 177 रनों पर सिमट गई। मैच में भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने पांच, रवि अश्विन ने 3 और मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट निकाला। इसके बाद भारत की तरफ से बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया गया।
पहली पारी में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 233 रनों की मजबूत बढ़त बनाई। इसके ठीक बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी ने भारत की स्पिन गेंदबाजी के सामने मात्र 91 रनों पर घुटने टेक दिए और मैच को भारत ने पारी और 132 रनों से अपने नाम कर लिया।