दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयारी में जुटी ऑस्ट्रेलिया, लेकिन अचानक रद्द करना पड़ा अभ्यास सत्र - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयारी में जुटी ऑस्ट्रेलिया, लेकिन अचानक रद्द करना पड़ा अभ्यास सत्र

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।

Australia Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Australia Cricket Team (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक पारी और 132 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत उस टेस्ट मैच को तीन दिन से कम समय को जीतने में कामयाब रहा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेल तय समय से पहले खत्म होने के चलते नागपुर के ग्राउंड स्टाफ से अभ्यास करने के लिए सेंटर-विकेट की मांग की थी।

Watch Here: WPL Auction Live Updates

नागपुर टेस्ट के बाद बचे 2 दिन में ऑस्ट्रेलिया ने किया अभ्यास

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के आगे पहले टेस्ट मैच के दौरान हर डिपार्टमेंट में फेल दिखी। दूसरे सेशन में टीम मात्र 91 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी। जिसके बाद भारत के पिच कंडिशन को समझने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले टेस्ट मैच के बाद नागपुर में अभ्यास करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई, क्योंकि तब तक ग्राउंड स्टाफ पिच पर पानी डाल चुका था।

ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने बताया कि रविवार को एक अभ्यास सत्र होना था ताकि खिलाड़ी स्पिन पिच को बेहतर तरीके से समझ सकें। ऑस्ट्रेलिया को पहले ही स्पिन पिच मिलने की उम्मीद थी और मैच के दौरान ऐसा ही हुआ। कंगारू टीम में 17 खिलाड़ी हैं और सभी अलग-अलग तरीके से अभ्यास कर रहे हैं। पहले मैच में खेलने वाले कुछ खिलाड़ी अगले मैच में बाहर बैठेंगे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास किया जा रहा है।

दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी ऑस्टेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह फेल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि, उस मुकाबले में भी टर्निंग पिच देखने को मिल सकता है।

इसके चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए परेशानी और बढ़ते हुए नजर आ सकती है। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने अगले मैच के लिए टीम की तैयारियों को लेकर कहा- ‘मैच के लिए कुछ खिलाड़ी अगले मैच का हिस्सा होंगे वो सभी ट्रेनिंग के लिए आएंगे। हम अगले गेम की तैयारी कर रहे हैं।’

close whatsapp