WPL Auction 2023: स्मृति मंधाना पर हुई पैसों की बारिश, आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा
WPL में सोल्ड होने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं मंधाना
अद्यतन - Feb 13, 2023 4:14 pm

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टाइलिस्ट लैफ्ट हैंड बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग (WPL) में सोल्ड होने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन आज सोमवार, 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रहा है।
आरसीबी ने स्मृति के लिए लगाई सबसे बड़ी बोली
बता दें कि स्मृति मंधाना 50 लाख के बेस प्राइस टैग वाले ग्रुप में शामिल थी और ऑक्शन में जैसे ही उनका नाम आया तो सभी पांचों फ्रेंचाइजियों के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ लगती हुई नजर आई थी। लेकिन अंत मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए स्मृति को अपनी टीम में खरीदने के लिए फाइट देखने को मिली।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना को किया अपनी टीम में शामिल
.
.#Cricket #CricTracker #WPLAuction #BCCI #IndianCricket #WPL2023 pic.twitter.com/5VNtikX3IZ— CricTracker Hindi (@ct_hindi) February 13, 2023
तो वहीं अंत में इस दिग्गज ओपनर बल्लेबाज के लिए आरसीबी ने सबसे बड़ी 3.40 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में जोड़ा। साथ ही वह महिला प्रीमियर लीग में सोल्ड होने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। इसके अलावा वह राउंड वन में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी भी हैं।
वहीं आपको स्मृति मंधाना के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो वह 26 साल की इस ओपनर बल्लेबाज ने अब तक टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट, 77 वनडे और 112 टी-20 मैच खेल चुकी हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 325 टेस्ट, 3073 वनडे और 2651 टी-20 रन बनाए हैं।