WPL 2023: ऑक्शन में RCB की हुई बल्ले-बल्ले, कई शानदार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया शामिल
महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन की शुरुआत मुंबई में हो चुकी है।
अद्यतन - फरवरी 13, 2023 8:21 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन की शुरुआत मुंबई में हो चुकी है। इस शानदार ऑक्शन में कई बेहतरीन खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगाई गई है। सभी 5 टीमों ने अभी तक कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल कर लिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तो सबसे पहले भारतीय टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। बता दें, स्मृति का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। मंधाना को अपने खेमे में शामिल करने के लिए मुंबई और बैंगलोर के बीच बोली की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली लेकिन अंत में रॉयल्स ने उन्हें खरीद लिया।
स्मृति के बाद फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड की बेहतरीन सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन को खरीदा। सोफी को बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने उनके बेस्ट प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा। महिला टी-20 में डिवाइन पांचवी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक इस प्रारूप में 29.50 के औसत और 121.95 के स्ट्राइक रेट से 2950 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं।
भारतीय टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए आएंगी नजर
सिर्फ इन दो खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पैरी को भी बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने खरीदा। पैरी के टीम के जुड़ने से बैंगलोर फ्रेंचाइजी और भी मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को फ्रेंचाइजी ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा।
इसके बाद फ्रेंचाइजी ने अपने गेंदबाजी डिपार्टमेंट को बेहतर करने के लिए रेणुका सिंह के ऊपर भी बोली लगाई। रेणुका सिंह के लिए बैंगलोर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स ने भी इस बेहतरीन गेंदबाज के ऊपर बोली लगाई थी लेकिन अंत में इस भिड़ंत में रॉयल्स ने जीत दर्ज की।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष भी पहले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगी। रिचा ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में कमाल की पारी खेल भारतीय टीम की जीत में भूमिका निभाई थी। उनको बैंगलोर ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अभी तक के खिलाड़ियों को देख ट्विटर में फैंस ने दिया मजेदार रिएक्शन:
Royal Challengers Bangalore 🤝 Superstars
The trend continues…#CricTracker #RCB #WPL2023 pic.twitter.com/PkLCE0GHpd
— CricTracker (@Cricketracker) February 13, 2023
RCB have built an amazing core for their side already! #Cricket #CricTracker #RCB #RichaGhosh #SmritiMandhana #EllysePerry pic.twitter.com/9xB7P1wbZx
— CricTracker (@Cricketracker) February 13, 2023
Congratulations to @mandhana_smriti 👏👏👏#SheIsBold #RCB #PlayBold https://t.co/T40rHr6st4
— Viral Big Boss (@ViralBigBoss) February 13, 2023
Welcome to Smriti-Perry era RCB fans! ❤️
Teams, be scared. Be very, very scared.RCB fans, how excited are you? 🤩#WPLAuction2023 #wpl2023 #WPLAuction #smritimandhana #Perry #RichaGhosh #CricketTwitter #RCB pic.twitter.com/Vj0XKDBGHK
— Sportz Point (@sportz_point) February 13, 2023
World class opener – Mandhana.
World class All-rounder – Perry.
World class bowler – Renuka.
World class WK batter – Richa Ghosh.RCB on fire, they have great core so far!!#WPLAuction #WPLAuction #BCCIWomen #RCB #RCBTwitter @mufaddal_vohra
— Cricket 4 you 🇮🇳 (@JivaaVip) February 13, 2023
https://twitter.com/VarunVa76210292/status/1625141799294767106?s=20&t=noCc5cqrlp9ndlxV6nurlg
Smriti Mandhana's reaction after getting picked by RCB in the auction 😍 #CricketTwitter #WPLAuction #RCB pic.twitter.com/aAhiCDaW1b
— Female Cricket (@imfemalecricket) February 13, 2023
Dil jigar kalija sb se support for #RCB women team.
— شمس تبریز 🇮🇳Shams Tabrez (@tabrezSRKian) February 13, 2023
https://twitter.com/mufaddaI_vohre/status/1625140293262798848?s=20&t=noCc5cqrlp9ndlxV6nurlg
One of my Favourite opner @mandhana_smriti
One of my Favourite Allrounder@EllysePerry
One of my Favourite Finisher@13richaghoshAll in one @RCBTweets #welcome #WIPL #WPLAuction #RCB #ESalacupnamde #WPLAuction2023
— Yash Parmar 🌟 (@EEr_YashParmar) February 13, 2023