'वे इसे मुझसे बेहतर कर रहे हैं' कोहली और जडेजा के 'झूमे जो पठान जो मेरी जान' पर थिरकने पर शाहरुख खान का रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वे इसे मुझसे बेहतर कर रहे हैं’ कोहली और जडेजा के ‘झूमे जो पठान जो मेरी जान’ पर थिरकने पर शाहरुख खान का रिएक्शन

नागपुर टेस्ट मैच जीतने के बाद कोहली और जडेजा झूमे जो पठान जो मेरी जान पर नांचे थे। 

Ravindra Jadeja, VIrat Kohli and Shah Rukh Khan (Image Credit- Twitter)
Ravindra Jadeja, VIrat Kohli and Shah Rukh Khan (Image Credit- Twitter)

भारत दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह पारी और 132 रनों से हराया था। बता दें कि नागपुर के वीसीए स्टेडियम में हुए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंद और बाद में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने नाम किया था और टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

साथ यह मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच शो के दौरान प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा और पूर्व कप्तान विराट कोहली शाहरुख खान की नई फिल्म पठान के गाने ‘झूमे जो पठान मेरी जान’ पर नांचते हुए नजर आए थे और दोनों खिलाड़ियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।

तो वहीं दूसरी तरफ आपको इस फिल्म के बारे में बताएं तो पठान फिल्म में शाहरुख खान के लीड रोल के अलावा जाॅन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इस फिल्म ने कई बड़े रिकाॅर्ड बाॅलीवुड में बनाए हैं। इसके अलावा इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके गाने एक के बाद वायरल होने लगे थे, जिसमें से झूमे जो पठान मेरी जान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

साथ ही जैसे ही रवींद्र जडेजा और विराट कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा तो खुद शाहरुख खान में इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। बता दें ट्विटर पर जडेजा और विराट की वीडियो को एक यूजर ने शेयर किया तो शाहरुख खान ने खुद इस पर कमेंट किया है। शाहरुख ने लिखा कि, वे इसे मुझसे बेहतर कर रहे हैं, मुझे इसे विराट और जडेजा से सीखना होगा…

देंखे शाहरुख का ट्वीट

close whatsapp