क्या बात हैं मजा आ गया- छोटी बच्ची के धुआंधार बल्लेबाजी के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, खुद शेयर की वीडियो
राजस्थान के बाड़मेर से है वीडियो में दिखने वाली लड़की
अद्यतन - फरवरी 14, 2023 7:31 अपराह्न

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं रहता। तो वहीं इन दिनों एक छोटी सी लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह लड़की एक के बाद एक कमाल के शाॅट खेलते हुए नजर आती है।
सूर्यकुमार यादव की तरह लगा रही 360 शाॅट
बता दें कि जिस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वह राजस्थान के बाड़मेर की बताई जा रही है। तो वहीं लोग इस लड़की की वीडियो को ना सिर्फ जमकर शेयर कर रहे हैं बल्कि उस लड़की का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को खुद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया है।
देंखे वायरल वीडियो
Kal hi toh auction hua.. aur aaj match bhi shuru? Kya baat hai. Really enjoyed your batting. 🏏👧🏼#CricketTwitter #WPL @wplt20
(Via Whatsapp) pic.twitter.com/pxWcj1I6t6
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 14, 2023
तो वहीं इस वीडियो को शेयर करते वक्त सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि कल ही तो ऑक्शन हुआ था और आज मैच शुरू। क्या बता है, बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लिया।
भारत के लिए खेलने का है सपना
न्यूज 24 की एक खबर के अनुसार वीडियो मे दिख रही लड़की का नाम मूमल है जो बाड़मेर के शिव उपखंड क्षेत्र के कानासर गांव से आती है और कक्षा 8 की छात्रा है। साथ ही उसे उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना काफी पसंद है।
तो वहीं मूमल का सपना है कि वह एक दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेले। बता दें कि मूमल के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, फिर भी वह अपने क्रिकेट के सपने को पूरा करना चाहती है। मूमल के पिता किसान और मां गृहणी हैं। वह एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी करती है।