ट्रेंट बोल्ट ने किया बड़ा खुलासा, टी-20 क्रिकेट में उन तीन बल्लेबाजों का लिया नाम जिनके सामने कभी भी नहीं गेंदबाजी करना चाहते हैं यह शानदार गेंदबाज
ट्रेंट बोल्ट ने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल और कायरन पोलार्ड का नाम लिया, इसके साथ ही भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी लिया।
अद्यतन - Feb 15, 2023 5:58 pm

न्यूजीलैंड टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उन तीन बल्लेबाजों का नाम लिया है जिनको वो टी-20 क्रिकेट में कभी भी गेंदबाजी नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल और कायरन पोलार्ड का नाम लिया, इसके साथ ही भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी लिया।
ट्रेंट बोल्ट की मानें तो टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाज आक्रामक क्रिकेट खेलने को देखता है और यही बात इस प्रारूप की सबसे अच्छी चीज है।
ट्रेंट बोल्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि, ‘यह बहुत ही मुश्किल सवाल है। बहुत सारे बल्लेबाज हैं। मुझे क्रिस गेल को गेंदबाजी करने में काफी परेशानी होती है। केएल राहुल के खिलाफ भी गेंदबाजी करना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल है। इस लिस्ट में पोलार्ड का नाम भी शामिल किया जाना चाहिए। टी-20 क्रिकेट में सभी खिलाड़ी अपने आपको दुनिया के सामने रखना चाहते हैं और बिना डरे खेलते हैं, शायद इसी वजह से यह इतना शानदार प्रारूप है।’
ILT20 की बोल्ट ने की जमकर प्रशंसा
पिछले साल यानी 2022 में ट्रेंट बोल्ट ने यह फैसला लिया कि वो न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से हट जाएंगे और फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में ध्यान देंगे। बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए एक मुकाबला भी नहीं खेला है और उसकी जगह उन्होंने बिग बैश लीग (BBL) और ILT20 के मुकाबले खेले हैं।
ILT20 जो UAE में हुआ था उसकी बोल्ट ने जमकर तारीफ की है। तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘इसी तरह की चुनौती आप चाहते हैं। आप टूर्नामेंट में आते हैं और आपको इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि यहां क्या होने वाला है। यहां के क्रिकेट का स्टैंडर्ड बहुत ही शानदार है। कई लोगों ने यहां पर अच्छा प्रदर्शन किया और सभी छह टीमों के बीच काफी शानदार क्वालिटी थी । सभी टीमों के पास कई टैलेंटेड खिलाड़ी मौजूद थे।’