'जब रहाणे ने पकड़ लिया था पृथ्वी शॉ का झूठ'- पूर्व भारतीय कोच ने शॉ को लेकर खोला बड़ा राज़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जब रहाणे ने पकड़ लिया था पृथ्वी शॉ का झूठ’- पूर्व भारतीय कोच ने शॉ को लेकर खोला बड़ा राज़

अंजिक्य रहाणे ने साल 2017 से लेकर 2021 के बीच में भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी की है।

Ajinkya Rahane Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)
Ajinkya Rahane Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)

जब विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हुआ करते थे तब उनकी गैर मौजूदगी में कभी-कभी अजिंक्य रहाणे को कप्तानी करने का मौका मिलता था। कप्तान के रूप में रहाणे ने 6 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से 4 में जीत मिली तो 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। रहाणे का विनिंग प्रतिशत 66.6 प्रतिशत रहा है। लेकिन रहाणे को कप्तान के रूप में उतना सम्मान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे।

रहाणे ना तो विराट कोहली की तरह आक्रमक थे ना ही धोनी की तरह शांत थे, उनका कप्तानी करने का अंदाज बिल्कुल अलग था। पूर्व भारतीय खिलाड़ी कोच आर श्रीधर ने अपनी किताब Coaching Beyond में रहाणे को लेकर कई सारे बड़े खुलासे किए हैं।

रहाणे का भारत के लिए शानदार रिकॉर्ड है- आर श्रीधर

अंजिक्य रहाणे ने साल 2017 से लेकर 2021 के बीच में भारत के लिए कप्तानी की। उनकी कप्तानी में भारत एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा। आर श्रीधर ने अपनी किताब Coaching Beyond में रहाणे को अंडर-रेटेड कप्तान बताया है। श्रीधर ने अपनी किताब में लिखा है, ‘अंजिक्य का भारत के लिए शानदार रिकॉर्ड है उन्होने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया है और भारत ने उनमें से तीन जीते हैं।’

‘जिसमें से दो घर से बाहर। यह उस व्यक्ति के लिए शानदार रिकॉर्ड है जो अक्सर कप्तानी नहीं करता है या खेलों की एक कड़ी में वह खेल को अच्छी तरह से समझा है। वह बहुत ही सहज और मिलनसार है और मुझे यह समझ में आया कि जब वह कप्तान होता है तो वरिष्ठ खिलाड़ी जिम्मेदारी की अधिक भावना महसूस करते हैं।’

रहाणे छल-कपट बर्दाश्त नहीं करता है- आर श्रीधर

आर श्रीधर ने अपने किताब में अंजिक्य रहाणे के शानदार लीडर होने का उदाहरण देते हुए पृथ्वी शॉ और रहाणे के बीच के एक घटना का जिक्र किया। श्रीधर ने अपने किताब में बताया है, रहाणे कोई गलती नहीं करते हैं। एक घटना है जब पृथ्वी शॉ सिडनी के ड्रममोयने में अभ्यास मैच में शॉर्ट लेग के पास फील्डिंग कर रहे थे। बल्लेबाज ने स्वीप शॉर्ट खेला।

वो शॉट पृथ्वी को लगी फिर वो ड्रेसिंग रूम की ओर लंगड़ा कर चलने लगे। रहाणे जानते थे कि पृथ्वी को गेंद कहां लगी है। रहाणे पृथ्वी के पास गए और उन्होने कहा एक भी कदम आगे मत बढ़ो कोई भी आपकी जगह पर वापस नहीं आएगा। मुझे पता है आपके साथ कुछ भी गलत नहीं हैं। और उन्हें शॉर्ट लेग पर वापस जाने के लिए कहा। अंजिक्य ने बाकी लोगों से कहा कि वह टीम में कोई भी छल-कपट बर्दाश्त नहीं करेंगे।

close whatsapp