IND vs AUS: अश्विन की फिरकी में फंसे लाबुशेन और स्मिथ, 3 गेंदों के भीतर झटके 2 विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: अश्विन की फिरकी में फंसे लाबुशेन और स्मिथ, 3 गेंदों के भीतर झटके 2 विकेट

इस महत्वपूर्ण टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IND VS AUS (Pic Source-Twitter)
IND VS AUS (Pic Source-Twitter)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। इस महत्वपूर्ण टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भले ही कंगारू टीम ने इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत की हो लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटककर भारतीय टीम की मैच में वापसी करवाई।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम का पहला विकेट 50 रन पर गिरा। डेविड वार्नर ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 44 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 41 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बता दें, दोनों ही बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है और भारत के लिए इस साझेदारी को तोड़ना बेहद जरूरी था।

मेजबान टीम के लिए यह काम अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने किया। पारी के 23वें ओवर में अश्विन ने पहले तो मार्नस लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। लाबुशेन ने पहली पारी में 25 गेंदों में चार चौकों की मदद से 18 रन बनाए और उसके बाद स्टीव स्मिथ को अपने ओवर की अंतिम गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भारत द्वारा कैचआउट करवाया। मात्र 3 गेंदों के भीतर पूरा मुकाबला भारत की ओर आ गया। इनफॉर्म बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट, सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/kritiitweets/status/1626461287944445954?s=20

https://twitter.com/Santarpan_Pal/status/1626461578471297024?s=20

https://twitter.com/rsyvknewID/status/1626460399129489410?s=20

 

बता दें, नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को भारत में एक पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उस मैच में भी अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पड़े थे। फिलहाल अभी दूसरे टेस्ट का पहला दिन शुरू हो चुका है और तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि अश्विन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को इस मैच में भी जीत दिलाएं।

फिलहाल पहले दिन के लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 74 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 50* रन पर खेल रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं ट्रेविस हेड जिन्होंने अभी तक 1* रन बनाया है।

close whatsapp