IND vs AUS: मोहम्मद शमी की गेंद ने बदला ऐसा कांटा, चारो खाने चित हुए डेविड वार्नर, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: मोहम्मद शमी की गेंद ने बदला ऐसा कांटा, चारो खाने चित हुए डेविड वार्नर, देखें वीडियो

दूसरे टेस्ट मैच में महज 15 रन बनाकर आउट हुए डेविड वार्नर।

David Warner Mohammad Shami (Photo Source: Twitter)
David Warner Mohammad Shami (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। शमी ने डेविड वॉर्नर को मात्र 15 रनों पर पवेलियन भेजा। मोहम्मद शमी इस सीरीज में अब तक वॉर्नर के लिए बुरा सपना साबित होते हुए नजर आए हैं, पिछले मैच में भी शमी ने वॉर्नर को 1 रन पर आउट किया था। वॉर्नर दूसरे मैच में शमी के आगे चारों खाने चित होकर बुरी तरह आउट हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शमी के आगे फिर फ्लॉप हुए डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को पहले विकेट लेने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। ओपनर उस्मान खव्वाजा और डेविड वॉर्नर ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। लेकिन मोहम्मद शमी ने दोनों की पॉर्टनरशिप को तोड़ते हुए 16वें ओवर में डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि, डेविड वॉर्नर क्रीज पर पूरी तरह से सेट हो चुके हैं।

लेकिन शमी की एक शानदार गेंद को डेविड वार्नर पढ़ नहीं पाए और गलती कर बैठे। वॉर्नर शमी की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद विकेट-कीपर केएस भरत के हाथों में गई और वॉर्नर आउट हो गए। शमी के शानदार गेंदबाजी का वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

यहां देखें वीडियो-

शमी ने वॉर्नर के अलावा ट्रेविस हेड को भी 32वें ओवर में अपना शिकार बनाया हैं। ट्रेविस हेड पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे आज वह टीम का हिस्सा बनें लेकिन मात्र 12 रन पर आउट होकर ऑस्ट्रेलिया को मुसिबत में डाल दिया। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया 35.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना चुकी है। अश्विन और शमी दोनों के नाम 2-2 विकेट शामिल है।

close whatsapp