स्टीव स्मिथ का सपना हुआ सच, NSW ने MLC के साथ डील पर किए हस्ताक्षर - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्टीव स्मिथ का सपना हुआ सच, NSW ने MLC के साथ डील पर किए हस्ताक्षर

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का अपने पसंदीदा शहर न्यूयॉर्क से खेलने का सपना पूरा हो सकता है।

Steve Smith
Steve Smith. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का अपने पसंदीदा शहर न्यूयॉर्क से खेलने का सपना पूरा हो सकता है। ऐसा इसलिए न्यू साउथ वेल्स में मेजर लीग क्रिकेट के साथ अपने विकास कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जुलाई 2023 में खेला जाना है। हालांकि MLC के इस सत्र में स्टीव स्मिथ का खेलना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उसी समय एशेज सीरीज खेली जानी है लेकिन NSW के बाकी खिलाड़ी इस शानदार टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

क्रिकेट NSW के सीइओ ली जरमोन ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ियों के लिए चुनौती काफी शानदार होने वाली है। स्टीव स्मिथ ने यह बात पहले ही बता दी है कि उन्हें न्यूयॉर्क से बहुत प्यार है। मैंने संयुक्त राज्य से दो से तीन और खिलाड़ियों की बात की है जिनको क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इससे जुड़े और अच्छा प्रदर्शन करें। हमने देखा कि कैसे बिग बैश लीग में इस साल स्टीव स्मिथ ने वापसी की और सिक्सर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया।

बता दें, स्टीव स्मिथ को न्यूयॉर्क सिटी से काफी प्यार है। वो 2015 के बाद वहां जाते रहते हैं और 2017 में उन्होंने अपनी पत्नी डैनी से 2017 में न्यूयॉर्क में ही सगाई की थी। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक स्टीव स्मिथ ने कहा था कि, ‘मुझे और मेरी पत्नी को न्यूयॉर्क बहुत पसंद है और हम वहां हमेशा जाना चाहते हैं। न्यूयॉर्क जाकर हम सब चीजें भूल जाते हैं और वहां का लुफ्त उठाते हैं। वहां करने को बहुत कुछ है।’

टी-20 लीग्स के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ की यही ख्वाहिश है कि वो न्यूयॉर्क में खेलते हुए अपने करियर को खत्म करें। उन्होंने कहा कि, ‘मेरी पत्नी भी अभी वहीं पर है। न्यूयॉर्क मेरे लिए हमेशा से स्पेशल रहा है। अब मैं थोड़ा बुड्ढा हो रहा हूं और यही चाहता हूं कि अपने करियर का अंत यही करूं।

दुनियाभर में कई टी-20 लीग्स का आयोजन हो रहा है। मुझे लगता है कि कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अपने करियर का अंत यहीं पर करेंगे। मुझे नहीं समझ आता कि संयुक्त राज्य में क्रिकेट क्यों नहीं काम कर सकता। यहां के लोग इस को लेकर काफी उत्साहित होंगे।’

close whatsapp