IND vs AUS: 'इस से अच्छा तो हम गली क्रिकेट में खेल लेते हैं' दिल्ली टेस्ट में भारत के टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद फैंस के रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘इस से अच्छा तो हम गली क्रिकेट में खेल लेते हैं’ दिल्ली टेस्ट में भारत के टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद फैंस के रिएक्शन

17 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 

India vs Australia (Image Credit- Twitter)
India vs Australia (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से खेला जा रहा है। लेकिन आज शनिवार 18 फरवरी को भारतीय टीम का टाॅप ऑर्डर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बुरी तरह फ्लाॅप हो गया है। दूसरी तरफ टीम इंडिया से प्रदर्शन से ट्विटर पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट गया है।

बता दें कंगारू गेंदबाजों के आगे आज भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए और एक के बाद एक आउट होते गए। केएल राहुल 17, रोहित शर्मा 32, चेतेश्वर पुजारा 0 और श्रेयस अय्यर 4 रन पर आउट होकर पलेलियन लौट चुके हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच का हाल:

बता दें कि पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 263 रनों पर ढेर करने के बाद भारतीय टीम ने 21 रनों से आगे खेलना शुरू किया। साथ ही टीम ने 24 रन खाते में ही जोड़े थे कि नाथन लियोन की गेंद पर केएल राहुल पगबाधा आउट हो गए।

इसके बाद लियोन की एक और गेंद को दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा समझ नहीं पाए और डिफेंस करते हुए पगबाधा आउट हो गए। दूसरी तरफ मैच में सूर्यकुमार यादव की जगह पर खेल रहे श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 4 रन पर कैच दे बैठे।

तो वहीं भारतीय टीम ने पहली पारी मे खबर लिखे जाने तक 31 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा 8 और रन मशीन विराट कोहली 13 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

देंखे फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/_Cricpedia/status/1626806913475178496?s=20

https://twitter.com/Zeus_Cricket/status/1626822913184911361?s=20

close whatsapp