IND vs AUS: '10 में से 9 बार उसे अंपायर नाॅट आउट देगा' कोहली के संदिग्ध तरीके से आउट होने पर बोले मार्क वाॅ  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ’10 में से 9 बार उसे अंपायर नाॅट आउट देगा’ कोहली के संदिग्ध तरीके से आउट होने पर बोले मार्क वाॅ 

44 रनों की पारी खेली विराट कोहली ने

Mark Waugh (Image Credit- Twitter)
Mark Waugh (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं मैच के दूसरे दिन लंच के बाद सेशन की दूसरी गेंद पर विराट कोहली को गलत तरीके से रन आउट दिया गया था।

लेकिन इसके बाद क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या कोहली आउट थे या उन्हें जानबूझकर आउट दिया गया है। दूसरी इस मसले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्क वाॅ ने बड़ा बयान दिया है।

इस तरीके से हुए थे कोहली संदिग्ध आउट

बता दें कि बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं आज 18 फरवरी को मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी में विराट कोहली जब 44 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैथ्यू खुनेमन की एक गेंद उनसे मिस हो गई।

इसके बाद गेंदबाज खुनेमन समेत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पगबाधा की अपील की और ऑन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। इसके बाद विराट ने तुरंत रिव्यू की मांग की क्योंकि उन्हें पता था कि गेंद पहले बल्ले से पहले लगी है।

हालांकि जब रिव्यू की वीडियो सामने आई तो अल्ट्रा एज में ये साफ तौर पर देखा जा सकता है था कि गेंद पहले हल्की सी पैड पर लगने ले पहले बल्ले पर लगती हुई नजर आ रही है। लेकिन थर्ड अंपायर रिचर्ड लिंगवर्थ ने ऑन फील्ड अंपायर द्वारा दिए गए निर्णय को जारी रखते हुए विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट दिया।

इसके बाद विराट कोहली खुद अंपायर द्वारा दिए गए फैसले से नाखुश दिखाई दिए। लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली में खेले जा रहे इस मैच में कमेंट्री पैनल का हिस्सा मार्क वाॅ ने कहा है कि 10 में से 9 बार उसे अंपायर उसे नाॅट आउट देगा।

close whatsapp