ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एलिस पैरी ने हासिल की यह शानदार उपलब्धि - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एलिस पैरी ने हासिल की यह शानदार उपलब्धि

रोहित शर्मा ने 2007 से 2022 तक कुल 39 टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं।

Ellyse Perry (Image Source; Getty Images)Ellyse Perry (Image Source; Getty Images)
Ellyse Perry (Image Source; Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पैरी ने इतिहास रच दिया है। वो टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। बता दें, इस शानदार ऑलराउंडर ने यह उपलब्धि महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में हासिल की।

उन्होंने भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी पछाड़ा। बता दें, यह एलिस पैरी का 40वां टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबला था। रोहित शर्मा ने 2007 से 2022 तक कुल 39 टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं। पैरी उन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के सभी सत्रों में भाग लिया है।

एलिस पैरी ने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपना टी-20 डेब्यू किया था। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जबरदस्त मात दी थी।

दक्षिण अफ्रीका को मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह की पक्की

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने सभी चार ग्रुप स्टेज मुकाबलों में जीत दर्ज की है। उन्होंने सबसे पहले न्यूजीलैंड को 97 रन से मात दी। इसके बाद कंगारू टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया जबकि श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने कमाल की बल्लेबाजी की और 6 विकेट से मैच अपने नाम किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में एलिस पैरी ने 22 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने ओपनिंग की। उन्होंने इस मुकाबले में मात्र 11 रन बनाए।

एलिस पैरी से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के सभी संस्करणों में भाग लिया हुआ है। तमाम ऑस्ट्रेलियाई फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि एलिस पैरी इस ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।

close whatsapp