IND vs AUS: बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को झटका, डेविड वाॅर्नर हुए बाहर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को झटका, डेविड वाॅर्नर हुए बाहर 

दिल्ली टेस्ट में वाॅर्नर को लगी थी कोहनी में चोट

David Warner (Image Credit- Twitter)
David Warner (Image Credit- Twitter)

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर कोहनी में चोट के कारण सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में टेस्ट में उन्हें मोहम्मद सिराज की एक गेंद पर कोहनी में चोट लगी थी।

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने दी जानकारी

गौरतलब है कि दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाज की मोहम्मद सिराज एक गेंद डेविड वाॅर्नर के सिर पर लगी थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा। पर वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं लौटे थे और उन्हें मैट रेन्शाॅ ने रिप्लेस किया था।

तो वहीं बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बचे हुए दो मैचों से डेविड वाॅर्नर के बाहर होने की जानकारी देते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कहा- डेविड वाॅर्नर भारत के दौरे से बाहर हो चुके हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए वापस उड़ान भरी है।

वाॅर्नर को दिल्ली टेस्ट में एक गेंद लगने से कोहनी में एक हेयरलाइन फैक्चर हो गया था। वाॅर्नर के आगे क्रिकेट खेलने के लिए पहले उनका मूल्यांकन करना होगा और रिहैब की जरूरत होगी, जिसकी वजह से वह टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

वहीं आपको बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में पहले दो टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। बता दें कि नागपुर में टेस्ट मैच में रोहित एंड कंपनी ने पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की थी।

दूसरी तरफ दिल्ली टेस्ट में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरा मैच 1 से 5 मार्च के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp