फिर से कप्तान बदलने वाली टीम पंजाब किंग्स, क्या इस बार अपनी किस्मत बदल पाएगी?
31 मार्च से होना जा रही है इस साल IPL 2023 की शुरूआत।
अद्यतन - फरवरी 26, 2023 2:34 अपराह्न

IPL की 2 टीमें SRH और पंजाब किंग्स अपने कप्तान बदलने को लेकर मशहूर है, जिसमें से पंजाब टीम ने सब कुछ कर लिया लेकिन आज तक टीम खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं अब टीम ने एक बार फिर से कप्तान बदला है, जिसके बाद देखने अहम होगा कि टीम इस बार क्या खिताब अपने नाम कर पाएगी।
पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को सीधे किया टीम से बाहर
वहीं ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स टीम ने बड़ा फैसला लिया था, जहां टीम ने पहले मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाया और फिर रिलीज कर दिया। जिसके बाद अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है इस बार, वहीं ऑक्शन में टीम ने सैम करन को करोड़ों की रकम में अपने नाम किया था।
क्या खिताब का सूखा खत्म होगा इस बार पंजाब किंग्स के लिए?
*31 मार्च से होना जा रही है इस साल IPL 2023 की शुरूआत।
*इस बार पंजाब किंग्स की टीम शिखर धवन की कप्तानी में खेलेगी।
*टीम ने खराब प्रदर्शन के बाद लगातार तीसरी बार बदला कप्तान।
*देखना अहम होगा कि धवन की कप्तानी में टीम खिताब जीत पाती है या नहीं।
पंजाब किंग्स के कैंप से कुछ तस्वीरें
गब्बर को लेकर मजेदार रील शेयर की है टीम ने
पंजाब टीम का पूरा स्क्वॉड IPL 2023 के लिए
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, बलतेज सिंह, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, शिवम सिंह और मोहित राठे।