PSL 2023: PCB अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा, सीजन 8 के शेड्यूल में नहीं होगा कोई बदलाव
PCB और पंजाब सरकार के बीच सुरक्षा मुद्दे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
अद्यतन - फरवरी 27, 2023 11:22 पूर्वाह्न

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पंजाब सरकार ने घंटों के विचार-विमर्श के बाद इस बात पर आपसी समझौता किया है कि इस समय खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को आगे भी रावलपिंडी और लाहौर में जारी रखा जाएगा।
PCB अध्यक्ष नजम सेठी ने फैंस के लिए इस न्यूज़ को ट्विटर में साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘अच्छी खबर: सीएम पंजाब मोहसिन नकवी साहेब लाहौर में PSL मैचों के दौरान लाइटिंग मार्गों की लागत साझा करने के लिए सहमत हुए हैं। HBL PSL8 के लाहौर और रावलपिंडी के मुकाबले शेड्यूल के तहत ही आगे खेले जाएंगे।’
PCB अध्यक्ष नजम सेठी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कहा- ‘शुक्रिया’
बता दें, PCB और पंजाब सरकार के बीच सुरक्षा मुद्दे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन दोनों के बीच के विवाद को सुलझाया और इसी को लेकर नजम सेठी ने उन्हें धन्यवाद दिया।
सेठी ने इसके आगे ट्वीट किया कि, ‘शुक्रिया प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। आपने पंजाब सरकार के साथ सुरक्षा मुद्दे को सुलझाने में हमारी काफी मदद की।’
PCB और पंजाब सरकार के बीच लाहौर में PSL मैचों के दौरान रोशनी के मार्गों की लागत साझा करने को लेकर तनाव चल रहा था। रिपोर्ट की मानें तो पंजाब सरकार देश के एपेक्स क्रिकेट गवर्निंग बॉडी को PSL खेलों के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों से जुड़े 450 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का भुगतान करने के लिए कह रही थी।
सरकार के मुताबिक मूल लागत लगभग 900 मिलियन पाकिस्तानी रुपए थी लेकिन प्रशासन ने इसे संशोधित किया था और आधी राशि का भुगतान करने के लिए कहा था। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि बाकी आधा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को देना पड़ेगा। इस चीज से नजम सेठी खुश नहीं थे और इसी वजह से ही दोनों के बीच में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था।