श्रेयस अय्यर का वीडियो हुआ वायरल, शार्दुल ठाकुर के लिए चप्पल पहनकर गाया गाना! - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर का वीडियो हुआ वायरल, शार्दुल ठाकुर के लिए चप्पल पहनकर गाया गाना!

KKR टीम ने अपने इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो किया है शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की दोस्ती मैदान के बाहर भी कायम रहती है, जिसमें से एक नाम शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर का है। दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलते हैं, साथ ही दोनों की दोस्ती मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलने के समय से है और कई मौकों पर सोशल मीडिया पर इनकी दोस्ती देखने को भी मिलती है।

आज होगी शार्दुल ठाकुर की शादी

जी हां, टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की शादी मिताली से आज होगी, इससे पहले 2 दिन से अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे थे और इन कार्यक्रमों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। साथ ही इन कार्यक्रमों में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी मौदूज थे।

शार्दुल ठाकुर से पूरी दोस्ती निभाई है श्रेयस अय्यर ने

*KKR टीम ने अपने इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो किया है शेयर।
*शार्दुल ठाकुर की शादी के कार्यक्रम से जुड़ा है ये वायरल वीडियो।
*वीडियो में श्रेयस अय्यर दोस्त शार्दुल ठाकुर के लिए केसरिया गाना गा रह हैं।
*वहीं इस गाने पर शार्दुल अपनी वाइफ के साथ कर रहे थे डांस।

श्रेयस अय्यर ने शार्दुल ठाकुर के लिए कुछ इस तरह गाया गाना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

अय्यर ने रोहित शर्मा के साथ भी शेयर की खास तस्वीर

वहीं शार्दुल ठाकुर की शादी के कार्यक्रमों में श्रेयस अय्यर के साथ कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए थे, इसी कड़ी में अय्यर ने हिटमैन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और इस तस्वीर पर मजेदार कैप्शन भी लिखा था।

ये तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

close whatsapp