IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के लिए बनाई गई पिच पर फूटा मैथ्यू हेडन का गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के लिए बनाई गई पिच पर फूटा मैथ्यू हेडन का गुस्सा

मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम 109 रन पर सिमट गई है। 

Former Australia cricketer Matthew Hayden. (Photo Source: TNPL)
Former Australia cricketer Matthew Hayden. (Photo Source: TNPL)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं 1 मार्च, बुधवार से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है।

बता दें कि मैच के पहले दिन स्पिन की मददगार पिच पर रोहित एंड कंपनी सिर्फ 109 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी तरफ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार की गई पिच को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और वर्तमान क्रिकेट कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि टेस्ट मैच के लिए इस प्रकार की पिच ठीक नहीं हैं।

इंदौर की पिच पर फूटा हेडन का गुस्सा

बता दें कि मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए मैथ्यू हेडन ने बड़ा बयान दिया है। हेडन ने कहा- टेस्ट मैच के दौरान छठे ओवर में किसी भी तरह से स्पिनरों को गेंदबाजी के लिए नहीं आना चाहिए। यही बड़ी वजह है कि मुझे इस तरह की विकेट पसंद नहीं हैं।

हेडन ने आगे कहा- विकेट को मैच के पहले दिन इतना नीचे और इतना शार्प टर्न नहीं करना चाहिए। इससे कोई मतलब नहीं है कि मैच भारत जीते या ऑस्ट्रेलिया। इस तरह की पिच बननी ही नहीं चाहिए और ऐसी विकेट टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हेडन ने कहा- मैच खेलने के लिए आपको 4 से 5 पांच दिन की अनुमति है। पर खेल इस तेजी से खेला जा रहा है कि मैं प्रशंसकों के लिए खेद महसूस करता हूं। मुझे नहीं लगता इंदौर टेस्ट मैच चार दिन जाएगा। यहां पर औसत टर्न 4.8 डिग्री है, जोकि बहुत बड़ा टर्न हैं। आपको बल्लेबाजों को मौका देना होगा।

तो दूसरी तरफ आपको इस तीसरे टेस्ट मैच का हाल बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई और दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया पर 47 रन की बढ़त बना ली है।

close whatsapp