चेतेश्वर पुजारा को पवेलियन भेजने के लिए स्टीव स्मिथ ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वायरल वीडियो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी इनिंग में चेतेश्वर पुजारा ने खेली 59 रनों की पारी।
अद्यतन - Mar 2, 2023 8:10 pm

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का बोलबाला नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन ने दूसरी इनिंग में 8 विकेट अपने नाम कर भारतीय टीम को 163 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। वहीं दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने एक छोर से टीम इंडिया को संभाले रखा।
लेकिन 59 रने के निजी स्कोर पर वह नाथन लियोन के शिकार हो गए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार कैच लपकते हुए पुजारा को पवेलियन भेजने का काम किया। स्टीव स्मिथ द्वारा पकड़े गए इस शानदार कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
स्टीव स्मिथ ने लपका अद्भुत कैच
भारतीय टीम तीसरे टेस्ट के दूसरी इनिंग में भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। श्रेयस अय्यर कुछ शानदार शॉट लगाते हुए नजर आए, लेकिन वह भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने एक छोर से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को संभाले रखा।
चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के स्पिन अटैक का डटकर सामना किया, लेकिन वह 57वें ओवर में नाथन लियोन के शिकार हो गए। पुजारा लियोन की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेलना चाहते थे। लेकिन उस वक्त लेग स्लिप पर तैनात स्टीव स्मिथ ने उनका बेहतरीन कैच लपका।
स्मिथ ने डाइव लगाया और एक हाथ से कैच पकड़ा और इस तरह पुजारा के विकेट का सारा श्रेय कप्तान स्टीव स्मिथ की शानदार फील्डिंग को दिया गया। स्टीव स्मिथ के शानदार कैच का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा हैं।
यहां देखें पुजारा के आउट होने का वो वीडियो-
Steve Smith 👏 pic.twitter.com/5zZeqUQRXA
— Zeus_Cricket 🏏 (@Zeus_Cricket) March 2, 2023
वहीं बात इंदौर टेस्ट मैच की करें तो फ्लॉप बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम रनों की लीड लेने में पूरी तरह असफल रही है। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए मात्र 76 रनों की दरकार है।