PSL 2023: एक और शर्मनाक हार के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के वसीम अकरम, देखें वीडियो
इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ कराची किंग्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
अद्यतन - मार्च 4, 2023 6:12 अपराह्न

पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही है। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ हुए पिछले मैच में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 4 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली।
टीम के लगातार शर्मनाक प्रदर्शन से टीम के प्रेसिंडेंट वसीम अकरम बेहद नाराज हैं। इस्लामाबाद से हार के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वसीम अकरम हार के बाद काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
कराची किंग्स के हार से हताश हुए वसीम अकरम
इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे। कप्तान इमाद वसीम ने 54 गेंदो का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 92 रनों की पारी खेली। लेकिन टीम के गेंदबाज 202 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए।
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आजम खान के 72 रनों की नाबाद पारी के दम पर जीत हासिल कर ली। कराची किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज कर इस्लामाबाद यूनाइटेड अब पाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। लेकिन लीग में लगातार मिल रही हार से वसीम अकरम बेहद ही नाराज नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि वसीम अकरम अपनी टीम कराची किंग्स की हार से बेहद दुखी हैं। वायरल वीडियो में ड्रेसिंग रूम में वसीम अकरम शोएब मलिक से हार को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वसीम अकरम का वीडियो-
https://twitter.com/kashafudduja_/status/1631714122126565378?s=20
पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स एक के बाद एक मैच में लगातार फ्लॉप होते हुए नजर आ रही है। टीम अब तक 8 में से 6 मुकाबले हार चुकी है। कराची किंग्स इस वक्त 4अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में पाचवें स्थान पर मौजूद है।