‘बताना जरा गाबा की पिच को कितने डिमेरिट मिले..’- इंदौर पिच पर ICC के कड़े प्रहार पर भड़के सुनील गावस्कर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 5, 2023 6:36 pm

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार जीत हासिल करने के बाद तीसरे मैच में टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा। तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस टेस्ट मैच को हारने के बाद इंदौर की पिच पर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किए थे।
तीसरे टेस्ट मैच में भारत पहली इनिंग में 109 और दूसरी इनिंग में 163 रनों पर ऑल आउट हो गया था। दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। इंदौर की पिच को ICC ने तीन डिमेरिट पाइंट दिए। इस बीच आईसीसी के फैसले से टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर खुश नहीं दिखे।
आईसीसी के फैसले से खफा नजर आए सुनील गावस्कर
इंदौर के पिच पर ICC के फैसले से क्रिकेट एक्सपर्ट और खिलाड़ी संतुष्ट नजर आ रहे हैं, लेकिन सुनील गावस्कर ICC के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सुनील गावस्कर ने गाबा के पिच की याद दिलाते हुए ICC को जमकर लताड़ा है।
सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट मैच जो कि दो दिनों में खत्म हुआ था। उसकी याद दिलाते हुए ICC के स्टेटमेंट में कहा, ‘एक चीज जो मैं जानना चाहता हूं, नवंबर में ब्रिसबेन गाबा में एक टेस्ट मैच हुआ था, वह मैच 2 दिनों के अंदर खत्म हुआ था। उस पिच को कितने डिमेरिट पाइंट मिले? और उस मैच का रेफरी कौन था? मुझे लगता है तीन डिमेरिट पाइंट बहुत ही ज्यादा कठोर निर्णय है।’
अहमदाबाद की पिच को लेकर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरा टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर भारत भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी।
सुनील गावस्कर ने चौथे टेस्ट मैच में अहमदाबाद के पिच के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है। अगर अहमदाबाद की पिच टर्नर होगी तो भारत मैच जीतेगी। लेकिन वापस से पिच को डिमेरिट पाइंट मिल सकते हैं।’