PSL 2023: मार्टिन गुप्टिल का विकेट लेकर खुशी से पागल हो गए वहाब रियाज, बल्लेबाज के हेलमेट पर किया 'Kiss' - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2023: मार्टिन गुप्टिल का विकेट लेकर खुशी से पागल हो गए वहाब रियाज, बल्लेबाज के हेलमेट पर किया ‘Kiss’

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के 25वें मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर जाल्मी को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Wahab Riaz and Martin Guptill (Pic Source-Twitter)
Wahab Riaz and Martin Guptill (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 के 25वें मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर जाल्मी को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस रोमांचक मुकाबले में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने बेहतरीन शतक जड़ा।

हालांकि इस मुकाबले में एक और शानदार पल देखने को मिला। पेशावर जाल्मी के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने जैसे ही क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का विकेट झटका उन्होंने गुप्टिल के हेलमेट पर ‘किस’ किया। बता दें, तेज गेंदबाज ने गुप्टिल को एक छोटी गेंद फेंकी। विस्फोटक बल्लेबाज ने इस गेंद पर पुल शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में काफी ऊंची गई जिसको वहाब रियाज ने काफी आसानी तरीके से पकड़ा। यह कैच वहाब ने अपनी गेंद पर ही पकड़ा।

गेंद पकड़ने के बाद वहाब गुप्टिल के पास आए और एक दोस्त की तरह उन्होंने बल्लेबाज के हेलमेट को चूमा, इसके बाद गुप्टिल पवेलियन की ओर चल दिए। इन दोनों के इस दोस्ताना हरकत की सोशल मीडिया पर तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

ये रही वीडियो:

मुकाबले की बात की जाए तो पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 240 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने 65 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से 115 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर जाल्मी द्वारा मिले लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से जेसन रॉय ने 63 गेंदों में 20 चौके और 5 छक्कों की मदद से 145 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद हफीज ने 18 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल ने 8 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेली जबकि विल स्मीद ने 26 रन का योगदान दिया।

close whatsapp