विराट कोहली की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी फैन हैं सोफी डिवाइन, कहा- इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर…
सोफी डिवाइन ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
अद्यतन - मार्च 11, 2023 11:23 पूर्वाह्न
![]()
महिला प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अब तक सभी मुकाबलों में सिर्फ हार का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण RCB की मुश्किलें बढ़ी हुई है। हालांकि वहीं RCB की स्टार बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने अपनी टीम की वापसी की उम्मीद जताई है।
विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं-सोफी डिवाइन
WPL 2023 में बैंगलोर की टीम के लिए सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा रन बनाए है। वहीं एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने अपने फेवरेट खिलाड़ी के बारे में बताया है। कीवी स्टार ने कहा कि वह RCB टीम का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
सोफी डिवाइन ने टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए विराट कोहली की 82 रनों की पारी की खूब प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि,आईपीएल में आरसीबी और इस टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के बाद, डब्ल्यूपीएल के लिए इस टीम का हिस्सा बनना एक सम्मान की बात है। विराट कोहली का प्रतिस्पर्धी स्वभाव कुछ ऐसा है जो मुझसे काफी मिलता जुलता है।
उन्होंने आगे कहा कि, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पारी देखकर मुझे बहुत मजा आया। खासकर हारिसर ऊफ की गेंद पर मारा गया वह सीधा छक्का, जिसे ‘शॉट ऑफ द ईयर’ कहा जा सकता है। आपको उस शॉट को अंजाम देने के लिए बल्लेबाजी की जरूर प्रशंसा करनी चाहिए।
अगर महिला प्रीमियर लीग में RCB की प्रदर्शन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक अपने जीत का खाता नहीं खोला है। साथ ही WPL अंक तालिका में बैंगलोर की टीम सभी मैच हार कर सबसे नीचले पायदान पर है। बैंगलोर की टीम की ओर से सोफी डिवाइन ने ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं महिला प्रीमियर लीग में बैंगलोर को अपनी पहली जीत का भी इंतजार है।