शतक लगाते ही शुभमन गिल में आया एटीट्यूड, दिया हैरान कर देने वाला बयान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतक लगाते ही शुभमन गिल में आया एटीट्यूड, दिया हैरान कर देने वाला बयान!

शुभमन गिल ने अपने शतक को लेकर दिया अहम बयान।

Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर अपने आप को साबित करते हुए शतक जड़ दिया, उसके बाद से इस बल्लेबाज की हर कोई तारीफ कर रहा है। भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 35 रन पर आउट हो गए थे,  लेकिन शुभमन गिल ने अपनी आक्रमकता जारी रखते हुए शतकीय पारी खेली।

बात करें गिल की पारी की तो, उन्होंने  194 गेंदो में 10 चौके और एक छक्के की मदद से अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया था, वहीं अब इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट शतक को लेकर बड़ा बयान दिया है।

यह मेरा IPL ग्राउंड हैं इसलिए मैं रन बनाकर खुश हूं- शुभमन गिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल पूरी तरह फ्लॉप नजर आए थे, गिल पहली पारी में 21 और दूसरी पारी में 5 रन पर आउट हो गए थे। लेकिन चौथे टेस्ट मैच में शुभमन ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और अहमदाबाद की पिच का फायदा उठाते हुए 235 गेंदो का सामना करते हुए 128 रनों की पारी खेली।

BCCI के एक वीडियो में शुभमन गिल ने बात करते हुए कहा, ‘सच कहूं तो मैं यह सोच रहा था कि पता नहीं फिर मुझे कभी ऐसा विकेट बल्लेबाजी करने के लिए मिले या फिर नहीं। इसलिए मैं एक गलत शॉट खेलकर मौका गंवाना नहीं चाहता था। मैं सकारात्मक होने की कोशिश कर रहा था, सिंगल की तलाश कर रहा था। और जब भी गेंदबाज खराब गेंद डालते थे तो बस शॉट के लिए आगे बढ़ता था। यह मेरा आईपीएल ग्राउंड हैं इसलिए मैं यहां रन बनाकर काफी खुश हूं।’

मुझे क्रैम्प आए थे- शुभमन गिल

शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी के दौरान क्रैम्प से जूझते हुए नजर आए थे, उन्होंने आगे बात करते हुए बताया, ‘हमने पहले पूरे 160 ओवर फील्डिंग की उसके बाद पूरे दिन बल्लेबाजी भी की। हां मुझे क्रैम्प आए थे, लेकिन जब आप रन बनाते हैं तो मतलब आप अच्छे पेज पर है। आपको क्रैम्प आने चाहिए जिसका मतलब है कि आप अच्छा कर रहे हो।’

वहीं बात मैच की करें तो खबर लिखे जाने तक भारत 350 रन पर 4 विकेट गंवा चुका है। विराट कोहली (84 रन) और केएस भरत (21 रन) पर क्रिज पर मौजूद है।

close whatsapp