'सबसे खराब....': विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर दिया विवादित बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘सबसे खराब….’: विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर दिया विवादित बयान

विराट कोहली ने बताया कैसे चेतेश्वर पुजारा ने एबी डिविलियर्स को चुनौती दी थी!

Virat Kohli and Cheteshwar Pujara. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli and Cheteshwar Pujara. (Photo Source: Twitter)

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टीम इंडिया के साथी चेतेश्वर पुजारा को विकेटों के बीच सबसे खराब दौड़ने वाले क्रिकेटर के रूप में चुना। पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया कि कैसे पुजारा साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट हुए थे।

कोहली ने आगे बताया पुजारा अपनी गलती से कुछ भी नहीं सीखे और यहां तक कि दूसरी पारी में एबी डिविलियर्स को भी चुनौती दे दी और अपना विकेट गंवा बैठे। विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल 360 शो पर कहा: ‘मुझे याद है यह विवादास्पद रन-ऑउट साल 2018 के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर सेंचुरियन टेस्ट मैच के दौरान हुआ था। मैं पहली पारी में डगआउट में बैठने के लिए उतरा था, क्योंकि सीढ़ियां कभी खत्म नहीं होती हैं।

विकेटों के बीच दौड़ने के मामले में सबसे खराब हैं चेतेश्वर पुजारा: विराट कोहली

तो, मैं नीचे आया, और जैसे ही मैं सीट पर बैठा, मैंने सेलिब्रेशन सुना, और मैं बस अपना सामान लेकर निकल रहा था। इतने में मैंने बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले में देखा कि पुजारा ने पहली गेंद वाइड मिड ऑन पर खेली और दौड़ा पड़ा। मुझे लगता है कि अगर मैं गलत नहीं हूं तो वह लुंगी एनगिडी थे, जिन्होंने गेंद को एक हाथ से पकड़ा और पहली पारी में उसे रन आउट कर दिया।

दूसरी पारी में पुजारा ने गेंद को गली के बाहर खेला और एबी गेंद के पीछे दौड़ रहे थे। जब एबी डिविलियर्स ने गेंद उठा ली तभी भी पुजारा नहीं रुके और तीसरे रन के दौड़ लगा ली, जो काफी खतरनाक था, क्योंकि दुनिया के बेस्ट फील्डरों में से एक को चुनौती देना खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।

जब उन्होंने रिप्ले दिखाया तो स्क्रीन पर कोई नहीं था। वह क्विंटन डी कॉक थे जिन्होंने बेल्स गिराई। पुजारा ने खुद को रन आउट कर लिया था, आप मैदान पर सबसे तेज आदमी का सामना करने के लिए इतने बहादुर कैसे हो सकते हैं और जब आप रन आउट हो रहे हों, तो स्क्रीन में भी नहीं दिखाई देते, कैसे?’

close whatsapp