अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों की कमजोरी बता रहे हैं आर अश्विन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत 117 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
अद्यतन - Mar 22, 2023 1:26 pm

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजों के आगे स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे हैं। सीरीज के दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया मात्र 117 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसी बीच भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने माना कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया स्ट्रगल कर रही है।
जिसका कारण टीम इंडिया के खेमें में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का ना होना है। भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने टीम में इंडिया में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
जहीर खान के बाद टीम इंडिया सही गेंदबाज नहीं ढूंढ पाई- अश्विन
भारतीय दिग्गज गेंदबाज जहीर खान ने जब से भारतीय टीम का साथ छोड़ा है। तब से लेकर अब तक भारतीय मैनेजमेंट को अच्छा बाएं का तेज गेंदबाज नहीं मिला है। रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘जब से जहीर खान रिटायर हुए हैं तब से इंडिया एक सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ का तेज गेंदबाज तलाश नहीं कर पाई है।’
अश्विन ने आगे कहा, ‘यह कहने का कोई फायदा नहीं है कि हमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का सामना करने में समस्या होती है क्योंकि वह खेल में अलग तरह की गतिशीलता लाते हैं। 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ट्रेंट बोल्ट ने गेंद को स्विंग कराया और विराट कोहली का विकेट लिया। उस एंगल का सामना करना वास्तव में कठिन काम है।’
सभी टीमें बाएं हाथ के गेंदबाज को महत्व देती है- अश्विन
अश्विन ने कबूला कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी की कमी के चलते हम विपक्षी टीम पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं। अश्विन ने कहा, ‘नेट्स में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव का सामना करेंगे। ये सभी शानदार गेंदबाज है। लेकिन हमारे पास बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं है इसलिए हम विरोधियों पर दबाव नहीं बना सकते।’
अश्विन ने आगे कहा, ‘बहुत सारे लोग भारतीय बल्लेबाज बाएं हाथ के गेंदबाज के आगे स्ट्रगल कर रहे इसे लेकर बात कर रहे हैं। आईपीएल की सभी टीमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को महत्व देती है। क्योंकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लगभग सभी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करते है।’