ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर हार्दिक पांड्या ने कसा शिकंजा, कप्तान स्टीव स्मिथ भी कुछ नहीं कर पाए - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर हार्दिक पांड्या ने कसा शिकंजा, कप्तान स्टीव स्मिथ भी कुछ नहीं कर पाए

तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ शून्य पर पवेलियन लौटे।

Steve Smith Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Steve Smith Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम का लक्ष्य बड़ा टोटल खड़ा कर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की है।

लेकिन हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया की सारी रणनीतियों को धवस्त करने का काम किया। हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया को तीन शुरूआती बड़े झटके देकर शानदार खेल दिखाया। कप्तान स्टीव स्मिथ की मंशा भी हार्दिक के सामने धरी की धरी रह गई।

कुछ इस तरह हार्दिक के शिकार बनें स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में संभल कर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही थी। पहले 10 ओवर में टीम 61 रन बना पाई थी। डेविड वॉर्नर तीसरे वनडे में प्लेइंग 11 का हिस्सा है। लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें ओपनिंग करने के लिए नहीं भेजा। ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आए।

हार्दिक पांड्या ने 11वें ओवर में ट्रेविस हेड को 33 रन पर आउट कर दोनों बल्लेबाजों के बीच मजबूत हो रही साझेदारी को तोड़ने का काम किया। फिर हार्दिक पांड्या का अगला निशाना स्टीव स्मिथ बनें। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टीव स्मिथ 13वें ओवर की दूसरी गेंद को हिट करना चाहते थे।

लेकिन गेंद सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के दस्तानों में चली गई। और स्टीव स्मिथ शून्य पर आउट हो गए। आउट होने के बाद स्मिथ निराश होकर पवेलियन लौटते दिखे। क्योंकि पूरे भारत दौरे में स्टीव स्मिथ मात्र एक ही अर्धशतकीय पारी खेल पाए हैं। हार्दिक पांड्या ने जिस तरह स्मिथ को आउट किया उसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यहां देखें हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी का वीडियो-

कंगारू बल्लेबाजों पर हार्दिक पांड्या के अटैक को देखते हुए रोहित शर्मा ने 15वें ओवर में वापस से गेंद हार्दिक पांड्या को थमाई। हार्दिक ने टीम और फैंस को निराश ना करते हुए पिछले दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेल चुके मिशेल मार्श को (47 रन) पर पवेलियन भेजने का काम किया।

close whatsapp