'उन्हें ही विकेटकीपिंग करनी चाहिए...', WTC फाइनल से पहले केएल राहुल को मिला रवि शास्त्री का सपोर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उन्हें ही विकेटकीपिंग करनी चाहिए…’, WTC फाइनल से पहले केएल राहुल को मिला रवि शास्त्री का सपोर्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल मुकाबला 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड में खेला जाएगा।

KL Rahul Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)
KL Rahul Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त WTC फाइनल की तैयारियों में जुट गई है।

केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिए गए थे। जिसके बाद WTC फाइनल में वह खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? इस पर कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का कहना है कि केएल राहुल WTC फाइनल में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे, साथ ही में वह विकेटकीपिंग भी करते हुए नजर आएंगे।

केएस भरत एक नए खिलाड़ी है: रवि शास्त्री

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने केएल राहुल को रिप्लेस किया था। शुभमन गिल ने मौके का फायदा उठाते हुए चौथे टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया था। तब से क्रिकेट एक्सपर्ट केएल राहुल की जगह टीम में शुभमन गिल को रखने की मांग कर रहे हैं। साथ ही केएस भरत को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में WTC फाइनल के प्लेइंग 11 में शामिल करने की बात कर रहे हैं।

लेकिन पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री इस वक्त केएल राहुल को लेकर अलग ही राय रखते हुए नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री ने कहा, ‘केएल राहुल को विकेटकीपिंग करनी चाहिए यह स्पष्ट है। नंबर-5 और 6 पर वह बल्लेबाजी क्रम को मजबूत रख सकते हैं।’

रवि शास्त्री ने आगे कहा,  ‘बेशक वह टेस्ट में भी कीपिंग कर सकते है। ऐसा नहीं है कि जो अभी हमारे लिए कीपिंग कर रहे वह ठीक नहीं है। लेकिन केएस भरत एक नए खिलाड़ी है वह जोखिम के साथ खेलते दिख सकते हैं। फाइनल के लिए आपको सभी विकल्पों को तौलना होगा।’

close whatsapp