वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह की कमी खल सकती है- दिलहारा फर्नांडो - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह की कमी खल सकती है- दिलहारा फर्नांडो

दिलहारा फर्नांडो ने कहा है कि टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की जरूरत पड़ेगी।

Jasprit Bumrah And Dilhara Fernando (Photo Source: Twitter)
Jasprit Bumrah And Dilhara Fernando (Photo Source: Twitter)

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। दरअसल उन्होंने पीठ की चोट के कारण सितंबर 2022 से ही क्रिकेट नहीं खेला है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हैं और वनडे वर्ल्ड कप में उनके खेलने को लेकर संशय बना गए है। साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा नहीं हैं।

टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह की कमी खल रही है- दिलहारा फर्नांडो  

बता दें भारतीय टीम और रोहित शर्मा भी जसप्रीत बुमराह की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी दिलहारा फर्नांडो ने भी जसप्रीत बुमराह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, टीम इंडिया को उनकी कमी खल रही है और वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जरूरत भी पड़ेगी।

दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिलहारा फर्नांडो ने कहा कि, बुमराह कमाल के खिलाड़ी हैं। अगर आप पिछले 5 सालों में भारत के प्रदर्शन को देखें तो बुमराह ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वह एक गेम चेंजर हैं। हालांकि मुझे उनकी चोट के बारे में ज्यादा नहीं पता है लेकिन वह विश्व कप में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। भारतीय टीम और रोहित को वर्ल्ड कप में उनकी जरूरत होगी।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, भारतीय परिस्थितियों में बुमराह शानदार हैं। वह विपक्षी टीम के लिए एक बुरे सपने जैसे हैं। भारत का पेस अटैक अच्छा है और टीम इंडिया विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। उन्होंने आगे कहा कि, बुमराह और रोहित एक दूसरे को काफी करीब से जानते हैं। उनके बीच बहुत अच्छा तालमेल भी है। रोहित वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में जरूर देखना चाहेंगे।

दिलहारा फर्नांडो ने कहा कि, बुमराह की करियर में रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की बड़ी भूमिका रही है। रोहित और बुमराह के बीच आपसी समझ काफी अच्छी है, खासकर कठिन परिस्थितियों में। जसप्रीत, रोहित और टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण होंगे। बता दें भारत इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप का मेजबानी करेगा।

close whatsapp