सर जडेजा के साथ मिलकर बेन स्टोक्स बना रहे हैं पहले मैच के लिए ‘तगड़ा’ प्लान!
CSK टीम के नेट सेशन से सामने आई एक तस्वीर।
अद्यतन - Mar 26, 2023 8:22 pm

इस बार सभी फैन्स IPL में बेन स्टोक्स का धमाकेदार खेल देखने का इंतजार कर रहे हैं, जहां ये ऑलराउंडर एक बार फिर से धोनी की कप्तानी में यानी की CSK टीम के साथ खेलता हुआ नजर आने वाला है। तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अब इस खिलाड़ी की तस्वीरें सामने आ रही हैं CSK कैंप से।
धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं बेन स्टोक्स
जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा है इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पहले भी धोनी की कप्तानी में IPL खेल चुके हैं, जहां स्टोक्स पुणे टीम का हिस्सा थे जिसकी धोनी ने भी कप्तानी की थी और उस टीम में रहाणे भी थे।
बेन स्टोक्स क्या खास प्लान बना रहे हैं सर जडेजा के साथ?
*CSK टीम के नेट सेशन से सामने आई एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में बेन स्टोक्स और सर जडेजा आ रहे हैं नजर।
*दोनों ऑलराउंडर खिलाड़ी किसी चीज को लेकर कर रहे हैं चर्चा।
*साथ ही इस तस्वीर पर फैन्स ने किए हैं कमाल के कई कमेंट्स।
नेट सेशन के बीच बातचीत करते हुए जडेजा और स्टोक्स
जमकर अभ्यास कर रहा है इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर
चेन्नई टीम का पहला मैच किस टीम से होगा?
दूसरी ओर आईपीएल 2023 की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है, जहां पहले मैच में चेन्नई टीम का सामना हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम यानी गुजरात से होगा और दोनों ही टीम इस बार भी स्टार खिलाड़ी से लबरेज है। साथ ही पहले मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं।