3 बड़े कारण जिसकी वजह से केएल राहुल के सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट को BCCI ने A से B किया
सिर्फ राहुल का हुआ डिमोशन, बाकी सब का प्रमोशन
अद्यतन - Mar 27, 2023 5:18 pm

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट को अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए 26 मार्च, सोमवार की देर रात को रिन्यू किया है। बता दें कि इस बात की जानकारी बोर्ड के सचिव जय शाह ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दी है।
तो वहीं इस रिन्यूअल में रवींद्र जडेजा की रैंक को ए+ कर दिया गया है जो पहले ए थी। बता दें कि पिछले कुछ समय से जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसकी वजह से उनकी रैंक को बढ़ाया गया है। तो वहीं अब वह ए+ कैटेगिरी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ शामिल हो गए हैं।
इसके अलावा अक्षर पटेल को सी से बी और हार्दिक पांड्या को बी से ए कैटेगिरी में शामिल किया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल का डिमोशन करते हुए उनकी कैटेगिरी को ए से बी कर दिया गया है। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं वो 3 कारण जिसकी वजह से राहुल की कैटेगिरी को डिमोट किया गया है-
1) राहुल की फाॅर्म का खोना
बता दें कि राहुल के लिए साल 2023 अब तक कुछ शानदार नहीं रहा है। वह टीम इंडिया की ओर से टी-20 क्रिकेट में रन नहीं बना पाए रहे हैं और उनका इस दौरान अप्रोच व स्ट्राइक रेट को लेकर भी क्रिकेट जगत में काफी चर्चाएं देखने को मिली थी।
दूसरी तरफ ऋषभ पंत के ना होने से राहुल को वनडे में लगातार मौके दिए जा रहे हैं तो वहीं टेस्ट और टी-20 टीम से उनकी जगह कट चुकी है। शायद इसी वजह से उनका कैटेगिरी को ए से बी किया गया है।
2) उप-कप्तानी छिनना
गौरतलब है कि केएल राहुल ने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे पर लीड किया था। लेकिन इसके बाद टेस्ट में खराब फाॅर्म से गुजरने के बाद, उनसे खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में उप-कप्तानी को भी बोर्ड ने वापिस ले लिया था।
साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। यह भी एक बड़ा कारण है कि बीसीसीआई ने राहुल की कैटेगिरी को ए से बी किया है।
3) आत्मविश्वास की कमी
भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने से पहले केएल राहुल अपनी पिछली 10 पारियों में 25 रन से अधिक रन का स्कोर नहीं बना पाए थे। साथ ही उनसे टीम इंडिया मैनेजमेंट ने उप-कप्तानी छीनकर चेतेश्वर पुजारा को सौंप दी, जिसकी वजह से उनके खेल में बदलाव आया व राहुल में आत्मविश्वास की कमी दिखी।